ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के आदेश पर मध्यप्रदेश के वित्त विभाग ने सागर स्मार्ट सिटी को 20 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।
बताया जाता हैं कि पिछले दिनों मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत सागर में चल रहे विकास कार्याे की समीक्षा की थी। समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई थी कि स्मार्ट सिटी में और बजट राशि की आवश्यकता है इस पर मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने वित्त विभाग के अवर सचिव विवेक कुमार घारू से चर्चा कर राशि जारी करने को कहा।
वित्त विभाग मध्यप्रदेश शासन के अवर सचिव विवेक कुमार घारू ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त को दिनांक 28 अक्टूबर 2022 को भेजे पत्र में जानकारी दी है कि स्मार्ट सिटी सागर को 20 करोड़ का आवंटन जारी कर कोषालय से आहरण की अनुमति प्रदान की जाती गई है

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है