मध्य प्रदेश बिजली ऑउट सोर्स कर्मचारी संगठन
मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ।।
इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

1 नवंबर 2022 को मध्य प्रदेश में ठेकेदारी प्रथा और सरकार गलत नीतियों के कारण बिजली आपूर्ति,सुधार कार्य एवम वितरण कार्य के दौरान हुए शहीद हुए ऑउट सोर्स कर्मचारी और संविदा कर्मचारियों को दोनो संगठन के आवाहन पर पूरे प्रदेश में शहीद हुए कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ऑउट सोर्स कर्मचारी अपने विभागीय संविलयन की मांग के साथ वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं साथ ही संविदा कर्मचारी अपने नियमितिकरण की मांग पर आंदोलन कर रहे है जिसके लिए दोनो संगठनों ने संयुक्त रूप से आंदोलन का आगाज कर दिया है।इसी कड़ी में आज उज्जैन मे टावर पर स्थित अंबेडकर प्रतिमा का माल्यार्पण किया एवम शाहिद हुए ऑउट सोर्स कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीद पार्क तक केंडल मार्च निकाला
चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण में शहीद हुए कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही पूरे प्रदेश में जनजागरण अभियान चला कर प्रचंड आंदोलन की रूपरेखा पर काम कर रहे हैं। उज्जैनमें ऑउट सोर्स कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देने हेतु संगठन के प्रदेश महामंत्री राहुल मालवीय, पश्चिम क्षेत्र महासचिव शेख़ शारीक ,प्रदेश कार्यकारणी रामबाबू बोडाना, जिला अध्यक्ष पंकज डुंगरिया, बड़नगर तहसील अध्यक्ष राम राठौड़ ,रजनीश रायकवार आनद भार्गव प्रेम पटेल हितेश शर्मा सन्नी चौहान मनोज चौहान अरुण बना आदि पदाधिकारी एवम कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है