ब्यूरो चीफ कैलाश बरफा




मां हरसिद्धि गौशाला में गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर गीता पाठ, यज्ञ अनुष्ठान,महामृत्युंजय जप के साथ गऊ माता पूजन किया गया । गोमाता के महत्व को प्रतिपादित करते हुए अपने उद्बोधन जिसमें समाजसेवी शिक्षक नवीन अत्रे ने कहा कि गोपाष्टमी पर्व गोवर्धन पूजा के बाद आता है इस दिन गोमाता के साथ ही गो-सेवकों की भी पूजा होना चाहिए । ज्योतिषी डॉ कविता शर्मा ने कहा कि त्रेता में राम ने वानरों का सहारा लिया वहीं द्वापर में श्रीकृष्ण ने गोमाता को कहा कि हे माता अब आप मेरे लिए पूज्य है और आज से सकल विश्व आपका पूजन होगा । गायत्री मंदिर पुजारी महेश राठौड़ अपने विचार रखते हुए कहा कि गो की महिमा अपरम्पार है और पंच ‘ग’ गो, गीता, गंगा, गायत्री और गौरी भारत के प्राणतत्व है । कवि साहित्यकार राम शर्मा परिंदा ने गोमाता पर सुंदर गीत सुनाया । मंच पर सरपंच लक्ष्मी बघेल प्रतिनिधि दिलीप बघेल भी उपस्थित थे । मंच बाल गो-सेविका गर्विका सचिन पाटीदार,गो-सेवक गोकुल भाई, विजय भाई का सम्मान किया गया । संचालन मुकेश मेहता ने किया। स्वागत संदीप अग्रवाल, बद्रीलाल बर्फा, मनीष मेहता, सहदेव पाटीदार, गोपाल बर्फा, मोतीलाल पाटीदार बुदियाखेड़ी, वासुदेव पाटीदार,पप्पू जोशी, धर्मेंद्र चौहान, रविन्द्र परमार,प्रियतोष मंडलोई, मणिशंकर राठौड़, संतोष मंडलोई,,कमल मुकाती, दिनेश पाटीदार, गजेन्द्र पाटीदार, विष्णु पाटीदार आदि ने किया । सिंघाना से धार जिला ब्यूरो चीफ कैलाश बरफा की खबर

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है