दो सो साल पुराने मंदिर पर हुआ भव्य आयोजन
स्टेट हैड एम.पी.अभिषेक शर्मा

खिलचीपुर ! नगर में बुधवार को सबसे पुराने वैष्णव मंदिर कल्याण रायजी की हवेली पर आंवला नवमी के मौके पर गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी मात्रा में नगर के आम लोगों के अतिरिक्त वैष्णव संप्रदाय से जुड़े लोगों ने भाग लिया और अन्नकूट के दर्शन कर जीवन में पुण्य लाभ अर्जित किया गया। और उल्लेखनीय है की कल्याण रायजी हवेली बड़ा मंदिर नगर का सबसे प्राचीन मंदिर है जिसमें हजारों लोगों की आस्था समाहित है। मंदिर के मुखिया अनिल पारीक ने बताया कि प्रतिवर्ष अन्नकूट गोवर्धन पूजा का आयोजन दीपावली के दूसरे दिन होता रहा है लेकिन इस बार ग्रहण के कारण या उत्सव नवमी पर आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने दर्शन ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया!!

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है