Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

धर्मेन्द्र पिता वंदर सिंह निवासी ग्राम लिम्बादित ने रिपोर्ट लिखवाई थी कि मैने अपने घर पर दो भैंस व तीन पाडी पाल रखी थीं जिन्हें में घर के सामने बने टीन शेड में बाँधरखी थी रात करीब 02.00 बजे में लघुशंका के लिये घर से बाहर आया तो मेरी दो भैंस व तीन पाड़ी दिखाई नहीं दी तो मैनें व मेरे परिवार के लोगो ने गाँव व आस पास के खेत मे भैंसो व पाड़ी की काफी तलाश की किन्तु नहीं मिली इस पर मैने थाना माकडोन थाने ओर सूचना दी

जिले में लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओ की गंभीरता को देखते हुऐ पुलिस अधीक्षक उज्जैन सत्येन्द्र कुमार शुक्ल
ने संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आकाश भूरिया को आवश्यक निर्देश दिये। जिनके

मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (अनुभाग तराना) राजाराम अवास्या के कुशल निर्देशन में सायबर सेल

प्रभारी उप निरीक्षक प्रतीक यादव, थाना प्रभारी माकडोन उप निरीक्षक अशोक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम को
जिले में पालतू पशु चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य का पता लगाकर गिरफ्तार करने हेतु लगाया गया। इसी तारतम्य में दिनांक 01/11/2022 को मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी माकडोन व पुलिस टीम द्वारा 02 आरोपी •बाबू निवासी लाल खेड़ा, दूसरा ईश्वर निवासी मगवाड़ा को गिरफ्तार कर इनके पास से चोरी गई दो भैंस व तीन पाड़ी बरामद की गई। चोरी में शामिल चार आरोपि दिनेश, तूफान,लखन, करण फरार होगए हैं। निरफ्तार आरोपियों के आपराधिक के पूर्व रिकार्ड भी है। जिसके संबंध में अन्य जिले से रिकार्ड की जानकारी प्राप्त की जा रही है। आरोपियो की गिरफ्तारी पर ग्राम लिम्बादित के निवासीगणों धर्मेन्द्र यादव, जीवनसिंह यादव, सदाशिव यादव (पूर्व सरपंच), हिम्मतसिंह, निर्भयसिंह, लोकेश, अखिलेश, देवेन्द्र, सचिन आदि द्वारा पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकाश भूरिया एवं पुलिस टीम का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया एवं ईनाम स्वरूप 51000/- रूपये का चेक सौंपा गया। गिरफ्तार आरोपीगण को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर उज्जैन व उसके सरहदी जिलो में हुई पशु चोरी के अन्य घटनाओ के संबंध में पूछताछ की जायेगी।

सराहनीय योगदान :

उप निरीक्षक प्रतीक यादव (प्रभारी सायबर सेल) प्रआर. प्रेम समरवाल, प्रआर कन्हैया शर्मा, प्रआर,

महेश जाट, प्रआर. राजपाल चंदेल आर. निकिता रावत उप निरीक्षक अशोक शर्मा (थाना प्रभारी माकडोन) सउनि सी.वी. सिंह भदौरिया, सउनि राजेश सिंह सौराष्ट्रीय, सउनि सागर शर्मा, प्रआर, ज्ञानसिंह, आर राममूर्ति, भुपेन्द्रसिंह, कुलदीप सिकरवार, अर्चित शर्मा, ललित राठौर