उपेंद्र कुमावत रिपोर्टर



दिनांक.06.11.2022निसरपुर- क्षेत्र में लगातार चोरीयो की वारदात बढ़ने से अब लोगो मे भय है जिसको लेकर रविवार को भाजपा मंडल निसरपुर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों एवं जनता द्वारा चौकी प्रभारी दिलीप तड़ेवला निसरपुर को पुलिस अधीक्षक धार के नाम से ज्ञापन दिया गया, ज्ञापन में क्षेत्र में लगातार लोगों के घर, दुकानों एवं किसानों के खेतो में मोटर चोरी हो रही है, लेकिन आज तक चोर पुलिस की पकड़ से दूर है, चोरी की वारदातों के कारण जनता में भय बना हुआ है,अगर इसी प्रकार चोरियां होती रही तो आने वाले समय में धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा जिसमे भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार,जिला पंचायत सदस्य चंचल जी पाटीदार,जनपद उपाध्यक्ष जगदीश, भायल,सरपंच अंतिम पटेल एवं चौकी क्षेत्र के अनेक सरपंच, भाजपा मंडल पदाधिकारी एवं ग्रामीण जनता उपस्थित थे

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग