पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

जिले में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार के कारण आए दिन लोग असमय मौत के गाल में समा रहे हैं। इसी कड़ी में टीकमगढ़ जिले में तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने से भिडंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और चार लोगों को गंभीर चोट आई है। चार घायलों में से दो की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार उत्तर प्रदेश के बानपुर से टीकमगढ़ की ओर आ रहे थे, तभी कोतवाली थाना क्षेत्र के मानकपुरा गांव के पास सड़क हादसे के शिकार हो गए। टीकमगढ़ जिले के पठा गांव निवासी मृतक का नाम शेलेंद्र चढार और मनोज अहिरवार हैं। गंभीर रूप से घायल भागीरथ चढ़ार और नीरज चढ़ार दोनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। दो अन्य घायलों को जिला अस्पताल टीकमगढ़ में भर्ती किया गया है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है