जिला ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश करने वाली है। जानकारी के अनुसार
इसके पहले समूचे प्रदेश में 16उप यात्राएं अलग-अलग स्थानों से निकलना शुरू हो चुकी हैं। जो कि प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा से होकर गुजरेगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए भारत जोड़ो पदयात्रा के सुरखी विधानसभा प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि सागर जिला भारत जोड़ो अभियान के समन्वयक मुकुल पुरोहित जी ने समस्त प्रभारियों एवं कार्यकर्ता को सूचित किया है कि एक यात्रा शहडोल से उज्जैन के लिए रवाना हो चुकी है जो आने वाले दिनों में सागर जिले में गढ़ाकोटा से प्रवेश करेगी। यह यात्रा सुरखी विधानसभा में भापेल के रास्ते प्रवेश करेगी। जो कि बदौआ, सेमाढाना,सरखडी, पडरई, औरिया,अगरिया, जैसीनगर होते हुए रायसेन जिले के सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान करेगी। बदौआ में सुरखी विधानसभा के जैसीनगर व्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभु मिश्रा समेत सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता यात्रा का स्वागत करेंगे।
आगे बताया गया कि सुरखी विधानसभा में पहले दिन यात्रा सुबह बदौआ से शुरू होगी जो जैसीनगर तक चलेगी। जैसीनगर में रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन जैसीनगर से सुबह शुरू होकर ग्राम गोंदई, डुंगरिया होते हुए सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान करेगी। जहां पर सुल्तानगंज कांग्रेस कमेटी के व्लाक अध्यक्ष नत्थूसिंह राजपूत यात्रा का स्वागत करेंगे।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग