Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पारा में हुआ है बिजली का बहुत ही बड़ा हादसा जिसमें ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 1936 गाड़ी मालिक जवाबदारी लेने से कर रहा है इनकार

ब्यूरो चीफ महेंद्र चौहान

पारा के मेन चौराहे पर ट्रक ड्राइवर की लापरवाही से हुआ है बड़ा ही हादसा जिसमें छोटे-छोटे बच्चों की जान जाने से बची है किंतु ना तो इसकी जवाबदारी ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 1936 का ड्राइवर ले रहा है और ना ही ट्रक का मालिक ले बता दे कि ट्रक मालिक रमन नायक झाबुआ का रहने वाला है बहुत ही संपन्न है धनवान है और राजनीति में पावरफुल है जिसकी ताकत इतनी बड़ी है कि उसने बिजली विभाग के कर्मचारियों को ही दे दी धमकी और धमकी देते हुए कह दिया है कि मेरी गाड़ी तुम जाए जहां खड़ी करवा दो मेरी गाड़ी बिना किसी परेशानी के निकाल लूंगा तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो यह तो बात हुई है बिजली विभाग की, किंतु अगर यह हादसा किसी आमजन के साथ होता तो इसकी जवाबदारी कौन लेता पहले से ही परेशान बिजली कर्मचारी जो कि आज पूर्व सूचना के ही मेंटेनेंस कार्य में लगे हुए थे ना तो सुबह का खाना नसीब हुआ था उन्हें और ना ही शाम को घर जाना साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों की ऐसी जवाबदेही फोन पर आई जिससे कि उन्हें अभी तक घर जाने को या खाना खाने को नहीं मिला है बावजूद इसके ना तो इस दुर्घटना की जानकारी पुलिस विभाग ले रहा है और ना ही बिजली विभाग के वरिष्ठ आला अधिकारी लेना चाह रहा है वजह समझ में नहीं आ पा रही है कि आखिर जिस ट्रक एमपी 09 एचजी 1936 से हादसा हुआ है यह ट्रक मालिक इतना कितना बड़ा पावरफुल है कि दुर्घटना को न तो पुलिस विभाग में दर्ज होने दे पा रहा है और जहा दुर्घटना घटी है उसकी मरम्मत करवाना चाह रहा है आखिरकार क्षेत्रों में ऐसे लोगों की दादागिरी और मनमानी कब तक चलती रहेगी क्या राजनीति करने का यही मतलब है गरीबों का हनन और उनकी जान से खिलवाड़ होता रहेगा।