Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एसडीएम कार्यालय से आदेश हुआ जारी

बाला प्रसाद साहू रिपोर्टर

मैहर। निकाय चुनाव में वार्ड नम्बर एक कि जनता से गीता संतोष सोनी द्वारा किये गए वादे के मुताबिक जनता को सरकार के योजनाओं के लाभ दिलाने हेतु लगातार प्रयासरत है वैसे भी पहले से ही वार्ड नम्बर एक कि रह रहे जनता की बहुत से मामले उलझी हुई है जिस पर लगातार हर मामलों पर पत्राचार कर वार्डवासियों के समस्याओं को सुलझाने के लिए लगी हुई है साथ ही वार्ड नम्बर एक मे करीब 5 हजार से ऊपर आबादी एवम करीब 27 सौ वोटर है इस सभी का किसी भी तरह के पंचायत से नगर पालिका में शामिल होने के समय सरकारी दस्तवेजो में उलेख नही किया गया केवल मा शारदा प्रबंध समिति का ही उलेख किया गया इस कारण न तो सरकार के पास कोई इन रहवासियों के बारे में सूचना है न ही किसी तरह की रहवासियों के लिए कोई व्यवस्था सम्बन्धी कोई उलेख शासकीय दस्तवेजो में किया गया है यानी वार्ड नम्बर एक तो बनाया गया और वोटर भी है लेकिन नगर पालिका परिषद मैहर कुछ भी करने के लिए शून्य बना दिया गया और करीब 50 वर्षो से रह रहे रहवासियों को अतिक्रमण का नाम दे दिया गया। इस सभी मामलों व समस्याओं को ध्यान में रखते हुए वार्ड नम्बर एक से जीती पार्षद गीता संतोष सोनी प्रदेश के मंत्री व मुख्यमंत्री के संपर्क में है?

आवास योजना के सम्बंध में पार्षद व अध्यक्ष के द्वारा लिखा गया मुख्यमंत्री को पत्र के बाद एसडीएम कार्यालय मैहर से पत्र जारी हुआ जिसमें आवास योजना के सम्बंध में 4, 4 अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम गठित की गई जिसमें मैहर नगर पालिका परिषद वार्ड क्रमांक 1 महाराजा नगर में मां शारदा प्रबंध समिति की भूमि पर स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित प्रकरणों की जांच हेतु निम्न अनुसार जांच दल का गठन किया गया है उक्त जांच दल कुल 163 आवासों का सत्यापन कर दो दिवस के अंदर निर्धारित प्रपत्र में संयुक्त जांच प्रतिवेदन एसडीएम कार्यालय मैहर को प्रस्तुत करेंगे, मिली जानकारी अनुसार 17 अक्टूबर 2022 को हुई आदेश, वही सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शारदा देवी जी धाम में कुछ खुरापाती लोगो द्वारा यह अफवाहें फैलाई गई है कि दो तीन महीने में देवी जी को पूरी तरह रह रहे लोगो को हटाकर कर शारदा प्रबन्धक समिति की जमीनों से अतिक्रमण मुक्त कराया जाय इसकी सहमति वार्ड पार्षद द्वारा दी गई है, इस संबंध में पार्षद व अध्यक्ष गीता संतोष सोनी द्वारा उन सभी अफवाहो को पूरी तरह गलत बताया है, श्रीमती सोनी ने यह भी बताया कि वार्ड नम्बर एक मे रह रहे लोगो के जो भी दूसरी व तीसरी क़िस्त पीएम आवास योजना की रुकी है उनके लिए मुख्यमंत्री के आदेश के बाद यह टीम द्वारा जांच कर उनकी रुकी हुई क़िस्त जारी की चर्चा चल रही है। अन्य की भी आवास योजना पर चर्चाएं चल रही है।