Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राधेश्याम सोनी रिपोर्टर

अलफैज वेलफेयर सोसाइटी मुलताई की जानिब से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नगर के मुस्लिम समुदाय सहित बड़ी संख्या में हिन्दु भाईयो ने रक्तदान देना आरंभ कर दिया था

 

वहीं रक्त दाताओं का हौसला अफजाई करने राज्य मंत्री दर्जा श्री राजा पवार सहित रेड क्रॉस सोसायटी चेयरमैन अरुण जयसिंहपुरे समस्त रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों के साथ रक्तदाताओं का हौसला अफजाई करते दिखाई दिए वही राजा पवार द्वारा रक्तदान महादान के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि रक्त ना मिलने के कारण एक समय पर कई लोगों की मौत हो जाया करती थी आज बड़े स्तर पर आप जैसे रक्त दाताओं के रक्तदान करने से हजारों लोगों के जीवन को बचाया जा रहा है यह बहुत ही सराहनीय कार्य है इसलिए रक्तदान महादान कहा गया है वही रेड क्रॉस सोसायटी चेयरमैन अरुण जयसिंहपुर द्वारा बताया कि स्वस्थ व्यक्ति अनेकों बार रक्तदान कर सकता है रक्तदान करने के पश्चात कुछ ही दिनों में रक्त की की कमी को शरीर पुनः रिकवर कर लेता है इसलिए रक्तदान करने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए रक्तदान करना लोगों का जीवन बचाने के बराबर है इसलिए रक्त दान करें और लोगों को जागरुक करें सुबह से लेकर देर शाम तक 117 यूनिट रक्त एकत्रित कर लिया गया था इस कार्यक्रम में नगर की प्रथम महिला श्रीमती प्रह्लाद नीतू परमार एवं विधायक सुखदेव पांसे विधायक प्रतिनिधि नितेश साहू व्यापारी संघ के संजय अग्रवाल नगर के डॉ नीलेश बोड़खे डॉ प्रकाश डोंगरे डॉ कृष्णा जी बैतूल रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन अरुण जयसिंहपुर डॉक्टर इमरान खान मुलताई नगर के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे और उन सभी ने रक्तदान करने वालों का उत्साहवर्धन किया और हौसला अफजाई की बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया