Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*विद्यालयो में जाकर टीम द्वारा सतत अवलोकन किया जा रहा है………?

बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

जिले की जनपद शिक्षा केंद्र बदनावर में चल रही माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयो की अर्धवार्षिक परीक्षाओं का बीआरसी कार्यालय बदनावर के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा तहसील के समस्त स्कूलों का निरीक्षण सतत किया जा रहा है। निरीक्षण में जनपद शिक्षा केंद्र बदनावर के अंतर्गत समस्त विद्यालयों में अलग-अलग दल बनाकर बीएसी व सीएसी ओ.पी.राठौर,भायसिंह मण्डलोई, सीताराम मुवेल आदि द्वारा औचक आकस्मिक निरीक्षण कर बच्चों को परीक्षा संबंधी प्रश्नों का जवाब सवाल किया जा रहा है। साथ ही शिक्षकों की जिस-जिस स्कूलों में समस्या आ रही है। उनका भी बीएसी व सीएसी द्वारा मौके पर निराकरण कर रहे है। मौके पर कठिन समस्याओं का समाधान नहीं होने पर शिक्षकों की समस्याओं को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का अवलोकन कर्मचारियों द्वारा शिक्षको को आश्वस्त भी किया जा रहा हैं। इसके साथ-साथ विद्यालय में देने वाला दोपहर का रुचिकर भोजन में भी गुणवत्ता को देखा जा रहा हैं। इस संबंध में स्कूली बच्चों से भी रुचिकर भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली जा रहा है।

इनका कहना हैं
माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालयों में जनपद शिक्षा केंद्र बदनावर के अंतर्गत अर्धवार्षिक परीक्षा संचालित हो रही हैं। जिसका सतत बीआरसी कार्यालय की टीम द्वारा अवलोकन किया जा रहा है।

डी.एन.गुजराती (बी.आर.सी.)
जनपद शिक्षा केंद्र बदनावर