Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भुजबल जोगी रिपोर्टर

शुक्रवार को 11 बजे से विपरण संघ के विभिन्न भंडारण केंद्रों से डीएपी का वितरण किया जाएगा ।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार के दिन समस्त भंडारण केंद्रों पर डीएपी का वितरण प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा।

कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर जिला विपरण अधिकारी राखी रघुवंशी ने बताया कि, डीएपी की रेक प्राप्त होने के बाद जिले के विभिन्न विपरण संघ के भंडारण केंद्रों से शुक्रवार को दोपहर 11 बजे से वितरण किया जाएगा।
राखी रघुवंशी ने बताया कि जिले की मकरोनिया विपरण संघ की गोदाम ,नई गल्ला मंडी की गोदाम, राहतगढ़ ,शाहगढ़, बंडा , मालथोन, खुरई ,गौरझामर ,केसली, गढ़ाकोटा विपणन संघ की भंडारण केंद्र से डीएपी का वितरण होगा । इसके साथ ही नया नगर बीना, बारह बीना ,इटावा, बालेह मंडी, बामोरा, पटना, छिरारी ,खमरिया ,मगरधा केंद्रों से भी डीएपी का वितरण किया जाएगा। श्रीमती रघुवंशी ने बताया कि खाद यूरिया ,डीएपी एवं एनकेपी का लगातार वितरण जारी रहेगा उन्होंने बताया कि समस्त किसान भाई समय पर भंडारण केंद्रों पर पहुंचे एवं संयम, धैर्य के साथ डीएपी प्राप्त करें।

कृषि विभाग की किसानों भाइयों को सलाह
_
सागर जिले के कृषि उपसंचालक बीएल मालवीय ने किसान भाइयों को सलाह दी गई है कि यदि समय पर डीएपी उपलब्ध न हो तो उसका विकल्प भी मौजूद है। तीन बैग सुपर (सिंगल सुपर फास्फेट )प्लस 20 किलोग्राम यूरिया बराबर होता है । एक बैग (50 किलो) डीएपी , इसके अतिरिक्त एनपीके द्वारा भी तत्वों की पूर्ति की जा सकती है। किसान भाई किसी उर्वरक के नाम के पीछे न जाकर तत्वों की पूर्ति पर ध्यान देवें, जो डीएपी ,एनपीके सुपर पर (सिंगल सुपर फास्फेट) किसी से भी की जा सकती है।