Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 30, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

सागर जिला के विकास खण्ड जैसीनगर में
जैसीनगर:-भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर जैसीनगर में कांग्रेस की बैठक आयोजित की हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सागर जिला समन्वयक मुकुल पुरोहित ने बताया कि राहुल गांधी जी देश में बढ़ती मंहगाई, क़र्ज़ में डूबे किसान और आम आदमी, नफ़रत की राजनीति सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है। आगामी दिनों में राहुल जी की पदयात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश करने वाली है। जिसको लेकर मध्य प्रदेश के विभिन्न जगहों से 16 उप यात्राएं निकाली जा रही हैं। जो कि राहुल गांधी की मुख्य पदयात्रा में शामिल होंगी। एक उप यात्रा शहडोल से चल चुकी है, जो गढ़ाकोटा पहुंच चुकी है और आगामी 15.11 2022 को सुरखी विधानसभा के जैसीनगर ब्लॉक के सोमला गांव पहुंचेगी। यहां से सुरखी विधानसभा में यात्रा का शुभारंभ होगा। सुरखी विधानसभा में इस पदयात्रा के प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि पहले निर्धारित यात्रा की रूट में थोड़ा सा बदलाव हुआ है, पहले यह यात्रा भापेल के रास्ते सुरखी विधानसभा में प्रवेश करने वाली थी लेकिन अब सोमला तिराहे से सोमला ग्राम होते हुए कनेरा,मनक्याई,महुआखेड़ा होते हुए बदौआ पहुंचेगी। जहां यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। यात्रा के दूसरे दिन सुबह सभी कांग्रेसियों के साथ सेमाढाना, सरखड़ी पडरई, ओरिया, अगरिया से जैसीनगर पहुंचेगी। यहां यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। यात्रा की तीसरे दिन सुबह जैसीनगर से डुंगरिया की ओर प्रस्थान करेगी।और रायसेन जिले में पहुंचेगी। रायसेन से होती हुई ये यात्रा उज्जैन पहुंचेगी जहां पर राहुल गांधी की मुख्य पदयात्रा में मिलेगी।
किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय सिंह लोधी ने बताया कि राहतगढ़ से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता आमजन पहुंचेंगे और यात्रा को सफल बनाएंगे, राहतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने बताया कि यह पदयात्रा भव्य तरीके से निकाली जाएगी और यात्रा में चल रहे सभी यात्रियों की देखरेख उनकी निगरानी में होगी। जैसीनगर व्लाक सेवादल अध्यक्ष अनिल सोनी ने कहा कि यात्रा में सबसे आगे सेवादल के कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहेंगे और ध्वज को लेकर चलेंगे
बैठक में जिला संगठन मंत्री मनोज पवार, बाबू सिंह लोधी, प्रभु मिश्रा, अशोक भारद्वाज,नंदकिशोर भारती,अंसार खान, तुलसीराम घोसी, नरेंद्र पाठ हल्लू पटेल, नेता पटेल, मुकेश राजपूत, सत्येंद्र सिंह राजपूत, राकेश कुर्मी, विनोद मोहासा,पदम सिंह लोधी,जुबेर मंसूरी,शादाब मंसूरी,राजेश पटेल,मोंटी घोसी,जय हिंद ठाकुर लखन लाल अहिरवार समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।