Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिला ब्यूरो चीप भुजबल जोगी


सागर जिला के विकास खण्ड जैसीनगर गांधी चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया
जैसीनगर नौ- मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर से 30 जनवरी तक पूरे प्रदेश में गांधी चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। आज इसी तारतम्य में सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में प्रदेश महासचिव मुकुल पुरोहित की उपस्थिति में सुरखी विधानसभा में गांधी चौपाल कार्यक्रम के समन्वयक विनोद यादव के संयोजन में गांधी चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साथ उपस्थित ग्रामवासियों से संवाद हुआ और ग्राम वासियों की समस्याओं परथ वार्तालाप हुआ। गांधी चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत भजन रघुपति राघव राजा राम के भजन के साथ साथ शुरुआत हुई। साथ ही महात्मा गांधी के विचारों पर उपस्थित लोगों ने प्रकाश डाला। गांधी चौपाल कार्यक्रम समन्वयक विनोद यादव ने कहा कि इस चौपाल का प्रमुख उद्देश्य यह है कि गांव गांव में जाकर कांग्रेश के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ग्रामीण लोगों से बात करें, उनकी समस्याएं सुने एवं उसके निराकरण के लिए शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराएं। विजय सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की जो रोजमर्रा की समस्याएं हैं उनके निराकरण के लिए पुरजोर संघर्ष किया जाएगा । बिजली सड़क गरीबी रेखा में नाम जोड़ने प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाए जाने आदि समस्याओं को लेकर ग्रामीणों के बीच में जाकर चर्चा की जाऐगी। प्रहलाद पटेल ने कहा कि गांव गांव में जाकर इसी तरह गांधी चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और शासन प्रशासन की योजनाओं से बंचित लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाऐगा। इस कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री मनोज पवार, बाबू सिंह लोधी, प्रभु मिश्रा,अशोक भारद्वाज,नंदकिशोर भारती, अनिल सोनी,अंसार खान, तुलसीराम घोसी, नरेंद्र पाठक, हल्लू पटेल, नेता पटेल, मुकेश राजपूत, सत्येंद्र सिंह राजपूत, राकेश कुर्मी, विनोद मोहासा,पदम सिंह लोधी,जुबेर मंसूरी,शादाब मंसूरी,राजेश पटेल,मोंटी घोसी,जय हिंद ठाकुर लखन लाल अहिरवार समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।