ब्यूरो चीफ संदीप सोलंकी


गंधवानी में बीएमओ डॉक्टर पूरनसिंह एवं एमओ डॉक्टर हरिश आर्य के निर्देशानुसार बीआरसी रमेश मालेश्वर, बीईई चेतन माधवलाल गोयल, बीपीएम विकास पाटीदार,बीसीएम रूपसिंह पटेल के द्वारा मीजल्स रूबैला कैम्पन हेतु विकासखंड गंधवानी अंतर्गत सभी जनशिक्षको की बैठक आयोजित की गई एवं एमआर अभियान के बारे में समस्त जानकारी एवं ड्यू लिस्ट बनाने हेतु जानकारी दी गयी। मीजल्स रुबेला कैम्पेन प्रथम चरण मे 14 नवंबर से 19 नवंबर एवं द्वितीय चरण 19 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक चलेगा जिसमे छूटे हुए 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चो को एमआर का टिका लगाया जायेगा । बैठक मे जनशिक्षक मांगीलाल सूर्यवंशी, पर्वत बघेल, निलेश गुप्ता आदि सभी जनशिक्षक उपस्थित थे। गंधवानी से संभागीय ब्यूरो चीफ संदीप सोलंकी की खबर

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग