किरण रांका रिपोर्टर

▪︎राष्ट्रीय स्तर के दल ने किया था सिविल अस्पताल आष्टा का विशेष निरीक्षण लेबर रूम क्वॉलिटी एम्प्रूवमेंट इनीसिएटिव (लक्ष्य) के अंतर्गत एनक्वास (नेशनल क्वॉलिटी एश्यूरेंस स्टेण्डर्ड) के तहत सिविल अस्पताल आष्टा को राष्ट्रीय स्तर से सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने निर्देश पर सिविल अस्पताल आष्टा की टीम द्वारा इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई थी!
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डेहरिया ने बताया कि 4 अगस्त 2022 को नेशनल एसेशर डॉ. सरीता सिम्बा (बिहार) तथा डॉ. अरेश गोयल (नई दिल्ली) ने सिविल अस्पताल आष्टा के लेबर रूम का एसेसमेंट किया गया था। इस दौरान उन्होंने लेबर रूम (प्रसव कक्ष)-8 एरिया का सघन निरीक्षण किया। जिसमें इंफेक्शन कंट्रोल, क्वॉलिटी मेनेजमेंट, इंडीकेटर के अनुसार असिसमेंट किया गया। जिसमें सिविल अस्पताल आष्टा को 93 प्रतिशत अंक प्रदान किए गए। प्राप्त अंको के आधार पर भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली के अपर सचिव एवं मिशन निदेशक एनएचएम नई दिल्ली द्वारा सर्टिफिकेशन की सूची जारी की गई।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग