Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

विशाल भौरासे रिपोर्टर

समर्पित कार्यकर्ताओं के बल एवं साहस से ही होते है सेवा कार्य
विहिप की बैठक सम्पन्न

बैतूल। विश्व हिंदू परिषद बैतूल के तत्वावधान में प्रांत अध्यक्ष केएल शर्मा की अध्यक्षता में एवं प्रांत सह मंत्री राजेश जैन के आतिथ्य में संघ कार्यालय में बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रांतीय मंत्री राजेश जैन ने देशभर में चलाए जा रहे चिंतक अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की एवं उन्होंने बताया कि अभियान से हिंदू परिवारों को क्यों जोडऩा लक्ष्य रखा गया है। श्री जैन ने बताया कि विहिप का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, हिंदू धर्म की रक्षा करना, और समाज की सेवा करना है। भारत के लाखों गांवों और कस्बों में विहिप को एक मजबूत, प्रभावी, स्थाई, और लगातार बढ़ते हुए संगठन के रूप में देखा जा रहा है। दुनिया भर में हिंदू गतिविधियों में वृद्धि के साथ, एक मजबूत और आत्मविश्वासी हिंदू संगठन धीरे-धीरे आकार ले रहा है। उन्होने बताया कि विहिप स्वास्थ्य-शिक्षा, आत्म-सशक्तिकरण आदि के क्षेत्रो में सेवा परियोजनाओं के माध्यम से जड़ों को मजबूत कर रहा है। संगठन का उद्देश्य विश्व में रहने वाले हिंदू समाज को संगठित करना एवं उनके मन में हिंदुत्व का भाव जागृत करना है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता हिंदू परिवारों हित चिंतक बनाकर तथा अपने संपर्क में रखे जिससे कि विहिप की कार्य पद्धती हिंदू समाज को पता चले। विभाग मंत्री प्रीति वर्धन चतुर्वेदी ने कहा कि सेवा परमो धर्म इत्यादि अवधारणाओं के आधार पर परिषद द्वारा यह संपूर्ण सेवा कार्य समर्पित कार्यकर्ताओं के बल एवं साहस से ही संचालित होते हैं। विभाग सह मंत्री महेंद्र साहू प्रतिदिन समीक्षा बैठक लेने का निर्णय लिया। हित चिंतक अभियान सह प्रभारी जिलासहमंत्री विशाल भौरासे ने आभार व्यक्त किया।
यह थे मौजूद
बैठक में मुख्य रूप से विभाग मंत्री प्रीति वर्धन चतुर्वेदी, विभाग सह मंत्री महेंद्र साहू, गोरक्षा प्रमुख विभाग संयोजक कृष्णकांत गावंडे, विभाग धर्माचार्य प्रमुख रुपेश यादव, विभाग गौरक्षा प्रमुख तरुण साहू, जिला मंत्री राजेश प्रजापति, जिला सह मंत्री विशाल भौरासे जिला सहसंयोजक दुर्गेश भारती, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख मधु देवहरे, जिला बल उपासना से प्रमुख बाबा अंबुरे जिला धर्म प्रसार संयोजक कमलेश प्रजापति, नगर अध्यक्ष अभिषेक वर्मा,नगर मंत्री देवासी साहू ग्रामीण प्रखंड मंत्री धनराज बड़ौदे, ग्रामीण प्रखंड सह मंत्री अल्केश चावड़ा अंकित गावंडे, नगर संयोजक साहिल पारधे, संतोष प्रजापति, अभिषेक पांडे, हरपाल सिंह राजपूत, दिलीप यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
चलाया गहन जन संपर्क अभियान
विहिप ने हित चिंतक अभियान के अंतर्गत मीडिया सेंटर पर पत्रकार वार्ता की गई, साथ ही गणमान्य नागरिकों वकील, व्यापारियों, डाक्टर्स, पारधी बस्ती में गहन जनसंपर्क किया। प्रान्त कार्य करें अध्यक्ष के एल शर्मा ने समाज के लोगों को कहा की किसी के षड्यंत्र में आकर हिंदू धर्म का त्याग ना करें।