संभागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा


कुक्षी (नि प्र) श्रीगौड सेहरा ब्राह्मण समाज सुसारी द्वारा अन्नकूट महोत्सव बड़ी धुमधाम से मनाया गया। उत्साह से मनाए गए इस कार्यक्रम में समाजजनो की शत प्रतिशत उपस्थिति रही।भगवान गोपाल कृष्ण की पुजा , अर्चना के साथ प्रारम्भ हुए इस समारोह में पं. संजय भोपेद्वारा महाआरतीतथा गुरू आरती की गई। सानंद सभी ने सहभोज में सहभागिता की। समाज के पण्डत सेतुराम उपाध्याय पंडित मनोहर मण्डलोई , अविनाश पुरोहित, एडवोकेट संजय त्रिवेदी,अनुराग दिक्षीत और विरेन्द्र त्रिवेदी, अश्विन पुरोहित सत्यनारायण पाण्डे, आदि की गरीमामयी उपस्थिति रही। महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति दी। समिति ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस समारोह में समस्त समाजजनो की उपस्थिति एवं सहभागिता पर सभी का आभार व्यक्त किया गया। सुसारी से संभागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खबर

More Stories
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक