Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो भुजबल जोगी

मंत्री भार्गव ने ग्राम गुंजौरा में 175 लाख की लागत से बने शासकीय हाई स्कूल भवन एवं बलेह में 73 लाख से बने प्रयोगशाला एवं अतिरिक्त क्लास रूम का किया सागर जिला के लोकप्रिय मंत्री गोपाल भार्गव ने रहली श्रेत्र के ग्राम गुंजौरा और बलेह में। 248 लाख के निमार्ण कार्य किये
लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने आज ग्राम गुंजौरा में 175 लाख रुपए की लागत से बने शासकीय हाई स्कूल भवन का फीता काट कर लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि ग्राम गुंजोरा के लिए जितनी सुविधाएं हो सकी थी, उतनी दिलाने का प्रयास किया गया। उनहोंने कहा कि यह खुषी की बात है कि मेरे विधायक बनने के बाद अब रहली विधानसभा क्षेत्र में 50 हायर सेकेंडरी स्कूल है। यह सब लगन निष्ठा से ही संभव हो पाया । उन्होंने शिक्षा में बचपन की यादें भी सुनाई । कहा कि आज आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि क्षेत्र में सिंचाई के लिए डेम बनाए गए फसलें आएंगी तो समृद्धि आएगी ।
भार्गव ने कहा कि आप अपने-अपने बच्चों को पढ़ाने का कार्य करें, नौकरी दिलाने का कार्य आपका गोपाल भार्गव करेगा। उन्होंने कहा कि जो बेटी कक्षा 12वीं पास करेगी, उसको नौकरी दिलाने का कार्य भी करूंगा। उन्होंने कहा कि खूब पढ़ो, खूब बढ़ो, इसके लिए रहली में सी.एम. राइज स्कूल प्रारंभ किया गया है। जिसमें सभी बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।
सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई योजनाएं बनाई है। बच्चे पढ़ाई न छोड़े उनके लिए स्कूल जाने में कोई परेशानी न आए, पढ़ाई में उनका मन लगे, उनके ऊपर कोई प्रकार का आर्थिक बोझ न आए, इसीलिए सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को साइकिल दी जा रही हैं। शिक्षक अपना उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करते हुए विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक स्तर को सर्वोत्तम बनाने का प्रयास करेंगे वही बच्चें नई उम्मीद व खुशी के साथ अपनी पढाई में ध्यान देंगे, जिससे परीक्षा परिणाम भी बेहतर होगा। स्थानीय लोगों को भी नए भवन की सौगात देकर बधाई दी गई।आगे कहा कि गरीबी के अभाव में कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगा। बेटियां देश का भविष्य हैं इन्हें हमे समृद्ध बनाना होगा। आप लोगों ने जो भी विश्वास मंत्री गोपाल भार्गव पर है तो आप की साख पर कभी आंच नहीं आने दूंगा।
बेटा बेटियां उनके बुढ़ापे का सहारा बने तो उसके लिए पढ़ना जरूरी है। पढ़ाई में मदद बनकर मंत्री गोपाल भार्गव आपके लिए अपने गार्जियन जैसा काम करेगा। बच्चों के माता पिता को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है , वे एक जिम्मेदार पालक बने। छात्र अपने माता-पिता की बुढ़ापे की लाठी बनकर सहारा बने ।
ग्राम बलेह में 73 लाख रुपए की लागत से शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में बने प्रयोगशाला एवं क्लास रूम भवन का लोकार्पण भी किया गया।इस अवसर पर बीईओ इंदुनाथ तिवारी,गुंजोरा स्कूल प्रभारी प्राचार्य संतोष कोरी, बलेह स्कूल प्रभारी प्राचार्य समीर खरे, बीआरसी अनुराग राय, सचिव अमित सोनी, समिति प्रबंधक बृजेश मिश्रा,पीआईयू एसडीओ सीमा रजक, कल्याण सिंह परस्ते, एसडीओ साहित्य तिवारी ,उपयंत्री दिनेश रावत, ठेकेदार रामू यादव, सहित आसपास ग्रामों के लोग शामिल हुए। संचालन विक्की जैन ने किया।