

भोपाल में एक महिला पर कांट्रेक्टर के अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले पार्टी करने के बहाने कांट्रेक्टर को बुलाया।पीड़ित कांट्रेक्टर मुकेश वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक का भतीजा है। दरअसल न्यू मार्केट के बेतवा अपार्टमेंट में रहने वाली सोनाली दातरे से पहचान थी।सोनाली ने फोन कर मुकेश को बताया कि आज पार्टी करते हैं। जिसके बाद मुकेश सोनाली के पास में पहुंच गया।सोनाली के साथ इस दौरान उसकी सहेली आरती भी मौजूद थी। तीनों ने जमकर शराब पार्टी की। उसी दौरान सोनाली ने मुकेश का अश्लील वीडियो बना लिया। सोनाली ने मुकेश से कहा कि वह एक करोड़ों रुपए दे।नहीं तो थाने में जाकर रेप का प्रकरण दर्ज करा दूंगी। सोनाली ने मुकेश का फोन छीन लिया और फोन पे के जरिए ₹1 लाख अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। कुछ देर के बाद सोनाली ने दो नकाबपोश बदमाशों को बुला लिया और मुकेश की जबर्दस्त पिटाई कर बाई।मुकेश की शिकायत पर पुलिस ने सोनाली, आरती और उसके दो साथियों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाइट अंतिमा समाधिया, csp देहात खजूरी भोपाल
क्राइम रिपोर्टर-सौरभ कुमार

More Stories
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक