Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

जिले की बदनावर तहसील के अंतर्गत ग्राम काछीबड़ौदा की निर्माणाधीन पुलिया का कार्य शुरु हुआ जिससे ग्राम व क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ स्कूली छात्रों में खुशी की लहर छाई हुईं हैं। पुलिया के निर्माण कार्य शुरू होने से पहले राहगीरों की आवाजाही के लिए हायर सेकेंडरी परिसर से होता हुआ बायपास मार्ग बनाया गया है। बता दे इस पुलिया को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित थे। उक्त निर्माणाधीन पुलिया का निर्माण कार्य नही होने से टीवी चैनल पर कई मर्तबा खबरों का प्रसारण करवाया गया था। साथ ही दैनिक समाचार पत्रों में भी खबरें प्रकाशित करवाई गई थी। किंतु पुलिया निर्माण कार्य के नवीन ठेकेदार के पास बरसात के पूर्व समय काफी कम था। फिर भी जैसे-तैसे ठेकेदार ने बारीश के पूर्व जमीन के अंदर से पुलिया के पिलरों (स्टैंड) को ऊपर तक उठा दिए गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रेहान एंड त्रेहान कंपनी देवास के ठेकेदार ने बदनावर से रुनीजा 13 किलोमीटर मार्ग का टेंडर लिया था। इस मार्ग को बनाने में उक्त ठेकेदार ने लगभग 13 वर्ष गुजरने जाने के बाद भी सड़क व पुलियाए अधूरी छोड़ दी थी। साथ ही ग्राम काछीबड़ौदा से सटी मेन पुलिया का भी कार्य अधूरा पड़ा था। पुलिया निर्माण कार्य नही होने के कारण स्कूली छात्र-छात्राओं को भी स्कूल तक जाने में बड़ी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा था। हायरसेकेंडरी स्कूल के ठीक आजु-बाजू नाले भी निकल रहे है। जिसके कारण बारिश का पानी भरपूर भरा हुआ रहता है। ऐसे में स्कूली बच्चों का स्कूल में जाना कैसे संभव होगा। ग्रामीणों ने बताया है कि गुजरात के नवीन ठेकेदार को सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य का टेंडर दिया गया था। परन्तु बरसात के पूर्व समय कम होने की वजह से पुलिया का कार्य पुर्ण नही कर पाए। निर्माणाधीन पुलिया का ठेकेदार ने शनिवार से निर्माण कार्य की शुरुआत की है। पुलिया निर्माणाधीन होने की वजह से तहसील मुख्यालय,न्यायालय,अनाज मंडी,सब्जी मंडी,कॉलेज,पुलिस थाना आदि स्थानों तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही स्कूली बच्चों की भी फजीहत हो रही थी एवं ग्राम के किसानों को मंडी तक पहुंच पाने में काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही पुलिया के उस पार बदनावर मार्ग पर शासकीय उपस्वास्थ्य केन्द्र भी संचालित हो रहा हैं। निर्माणाधीन पुलिया के चलते समय पर मरीज़ों का उपचार भी नही हो पा रहा था। इसके साथ-साथ लेबड़-नयागांव फोरलेन से पीथाकुई से निकला धमाना, काछीबड़ौदा,रुनिजा बायपास के रूप में खाचरोद,नागदा, मंडी,ताल,आलोट,जावरा, मंदसौर,नीमच,पिपलिया मण्डी आदि शहरों को जोड़ता है। जो यह सड़क बिल्कुल शॉर्टकट होकर राहगीरों के समय की भी बचत करती है।