
कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने हरदा जिले के ग्राम कचबेड़ी के प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों से चर्चा कर उनके शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली। उन्होंने स्कूल में उपस्थित शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों को मन लगाकर पढ़ाएं ताकि उनका भविष्य बेहतर बन सके।

उन्होंने विद्यार्थियों से चर्चा कर मध्यान्ह भोजन योजना के तहत वितरित भोजन की गुणवत्ता के संबंध में पूछताछ की।

साथ ही कलेक्टर श्री गर्ग ने ग्राम सोनतलाई में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जीवनम स्वास्थ्य शिविर का जायजा लिया और वहां उपस्थित चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ से जानकारी ली। इस पूरे भ्रमण में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया तथा जनपद हरदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बलवान सिंह मवासे भी इस दौरान मौजूद थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना