Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शकील खान रिपोर्टर

पाँच लाख रुपये किमती आऱोपी के कपास के खेत से मादक पदार्थ हरे गांजे के 44 पौधे कुल वजनी 105 किलोग्राम जप्त किये, पुलिस थाना मनावर को मिली अहम सफलता ।

विश्वसनीय मुखबीर सूचना पर आऱोपी रमेश के कब्जे वाले खेत मे कपास के पौधो के बीच मे मादक पदार्थ गांजे के हरे पौधे लगे होना पाया गया, जप्तशुदा मादक पदार्थ 44 हरे गांजे के पौधे कुल वजन 105 किलोग्राम करीबन जिसका बाजार मुल्य करिबन 5 लाख रूपये है ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार द्वारा लगातार क्षैत्र में अवैध गाँजे की खेती करने वालो पर अंकुश लगाने एंव आऱोपीयो की धडपकड हेतू लगातार थाना प्रभारियो को निर्देशित किया जा रहा था, जिसके तारतम्य मे श्रीमान आदित्य प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धार एंव श्रीमान देवेन्द्र पाटीदार अतिरिक्त पुलिस महोदय जिला धार के निर्देशन एंव श्रीमान धीरज बब्बर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज बिरथरे के मार्गदर्शन मे चौकी प्रभारी बाकानेर उनि अभिषेक जाधव को कार्यवाही हेतु लगाया गया था ।

घटना का संक्षिप्त विवरण – उनि अभिषेक जाधव को दिनांक 19.11.2022 को मुखबीर द्वारा सूचना मिली की आऱोपी रमेश पिता भावसिंह भिलाला निवासी कुवाड के कब्जे वाले खेत हनुमंत्या नयापुरा मे कपास मे अवैध मादक पदार्थ गांजा लगाया हुआ है जिसकी तस्दीक करते सूचना सही होना पाई गई, बाद हमराही पंचान व फोर्स के साथ आऱोपी रमेश के कब्जे वाले खेत हनुमंत्या नयापुरा पहुचे जहाँ आऱोपी रमेश के खेत मे कपास के पौधो के बीच से अवैध मादक पदार्थ गांजे के 44 पौधे वजनी 105 किलोग्राम जिनका बाजार मुल्य 5 लाख रुपये करीबन आका गया, अवैध गांजे की जप्ति की कार्यवाही समक्ष हमराही पंचानो के समक्ष कर थाना मनावर पर आरोपी रमेश पिता भावसिंह भिलाला निवासी कुवाड के विरुद्ध थाना मनावर पर अपराध क्रमांक 1262/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया प्रकरण का आऱोपी रमेश मौके से फरार हो गया ।

उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी मनावर कार्यवाहक निरीक्षक नीरज बिरथरे के निर्देशन में उनि अभिषेक जाधव, उनि जितेन्द्र बघेल, उनि त्रिलोकसिंह बैस अपराध शाखा प्रभारी, प्र आऱ 157 दयाराम चौहान, आर 979 अजय शर्मा, आऱ 529 ओमप्रकाश, आऱ 1002 सुरेश भोसले, आऱ 957 अनिल सौलंकी, म आऱ 1055 फुलवंती परदेशी, सैनिक 40 शिवराम जाट का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।