ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा




धार 20 नवम्बर 22/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान ने कुक्षी के मंडी प्रांगण में आयोजित पेसा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान खाटला पंचायत को सम्बोधित करते हुए पेसा एक्ट के प्रावधानों के बारे में सरपंचों से सीधी बात की। उन्होंने कहा कि जल जंगल और जमीन के अधिकारों के साथ ही कई अधिकार दिए गए हैं। अब आप लोगों को गाँव को सशक्त बनाना है। आप सब अपनी पंचायतों में पेसा एक्ट के बारे में बताएं। फैसला अब ग्राम सभाओं में होना है। इसलिए गांव के नागरिकों को इसके विभिन्न पहलुओं के बारे में आप लोगांे को भी जागरूकता लानी है। खाटला पंचायत के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान से बाग के सरपंच धर्मेंद्र बामनिया ने ग्राम सभाओं को अधिकार देने के लिए धन्यवाद भी दिया। खाटला पंचायत के दौरान निसरपुर के सरपंच अंतिम पटेल ने भी धन्यवाद दिया। इस दौरान सांसद श्री वीडी शर्मा और क्षेत्रीय सांसद श्री छतरसिंह दरबार उपस्थित रहे। ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खबर

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है