मोहन शर्मा रिपोर्टर



गुना। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला जलाया गया। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि राहुल गांधी द्वारा वीर सावरकर जी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा छिंदवाड़ा में हनुमान जी के प्रतिबिंब के रूप में अपना जन्मदिन का केक काटा था। भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा की जो हिंदू समाज और हमारी भारतीय संस्कृति के लिए अपमान व कुठाराघात करने जैसा कृत्य पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा किया गया। जिससे आम जनमानस की भावनाएं आहत हुई हैं। आम जनमानस की भावनाओं का आदर करते हुए इनके द्वारा किए गई इस कृत्य के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का युवा मोर्चा के साथियों के साथ आज जयस्तंभ चौराहे गुना पर सांयकाल पुतला जलाया गया। श्री सिकरवार ने कहा कि किसी भी स्थिति में भारतीय संस्कृति पर होने वाले अपमान का हम सब मिलकर जवाब देंगे। पुतला दहन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र धाकड़ के नेतृत्व में किया गया जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरूण चतुर्वेदी, गजेंद्र सिंह सिकरवार, गोविंद दास राठी, नीरज निगम, जिला महामंत्री गिरिराज भार्गव, महेंद्र किरार, मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, रविन्द्र रघुवंशी, अर्जुन राजपूत, राजेश राजपूत सहित बड़ी संख्या में मोर्चा के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ भाजपा नेतागण एवं महिला मोर्चा की सदस्य उपस्थित रही। सभी ने एक सुर से कमल नाथ व राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाकर प्रशासन से इनके खिलाफ अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर उचित कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी के नाम सिटी कोतवाली गुना के नाम आवेदन दिया।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग