पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर






रविवार को ग्राम पंचायत कन्हरगांव में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में विकासखंड स्तरीय रोज़गार मेला का आयोजन किया गया। रोज़गार मेला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य कमलेश उइके उपस्थित रहे। मेले की अध्यक्षता ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती इंद्रा टंडेकार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत के उपसरपंच नेमी पवार उपस्थित रहे। रोजगार मेले का आयोजन कलेक्टर महोदया छिन्दवाड़ा के निर्देश और मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय जिला पंचायत छिंदवाड़ा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का समन्वय ज़िला परियोजना प्रबंधक श्रीमती रेखा अहिरवार ने किया।रोज़गार मेले में कुल 187 युवक युवतियों ने अपना पंजीयन कराया और 84 बेरोजगार युवाओं का चयन विभिन्न कंपनियों में किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रबंध कौशल उन्नयन सुक्खन कवडे,ब्लॉक प्रबंधक प्रकाश मोहबेकर, सहायक ब्लॉक प्रबंधक तारिक मलिक, जुगल किशोर झारिया, मोरिना अल्बर्ट, रूपेश कुमार डेहरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग