हिम्मत सिंह रिपोर्टर


बा कानेर शासकीय एकीकृत उत्कृष्ट विद्यालय बाकानेर के प्रांगण में आयोजित मुख्यमंत्री कप की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रंजना बघेल किराड़े द्वारा किया गयाl कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष विभोर वास्केल जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, गजेंद्र भावेल ,भाजपा नेता राजेंद्र श्रीमाली ,जनपद सदस्य प्रतिनिधि खुशाल अग्रवाल ने संबोधित किया। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी अभिषेक जाधव सरपंच श्रीमती अनीता, दद्दू सिंह चौहान, उपसरपंच ममता जायसवाल, जनपद प्रतिनिधि एवं महिला बाल विकास समिति अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रतिनिधि रामसेवक सेन उपस्थित थे। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिकाओं ने भाग लेकर जिला स्तर पर चयन करवाया विकासखंड के समस्त खेल शिक्षकों एवं विद्यालय के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उप विजेताओं को प्राचार्य भागीरथ गाठी ये, यूनुस कुरैशी,राधुसिह गाडरिया, सन्तोष बागेश्वर, श्याणी आचाले , ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक यूनुस कुरैशी ने किया आभार विकासखंड खेल समन्वयक लाल सिंह चौहान ने माना।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है