Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शकील खान रिपोर्टर

मनावर : सोमवार दोपहर 3:30 बजे लगभग बच्चों के झगड़े को लेकर समझाने गए युवक पर दूसरे युवक ने सरिए से हमला कर दिया, हमले में एक युवक का सिर फूट गया। घायल अवस्था में युवक को परिजन पुलिस थाने लेकर गए जहां से उसका उपचार (मेडिकल) कराने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक को सिर में 13 टांके आए जिसके बाद पुलिस ने 323, 324 सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया।
फरियादी यूसुफ मंसूरी निवासी हनुमत्या तहसील मनावर ने पुलिस को बताया कि मेरा पुत्र और शंकर महाराज हलवाई का छोटा पुत्र लायंस जूनियर कॉलेज स्कूल में पढ़ता है, प्रतिदिन की तरह आज भी स्कूल खत्म होने के बाद दोनों बच्चे बस में बैठ कर घर आ रहे है लेकिन आज किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया था, उसी मामले को लेकर मैं शंकर महाराज हलवाई की कृष्णा गार्डन स्थित दुकान पर उसे समझाने के लिए गया, लेकिन वहां उसका पुत्र कृष्णा पिता शंकर मिला जिसे मैंने बच्चों के विवाद के बारे में बताया लेकिन कृष्णा कुछ सुनने को तैयार नहीं हुआ और गाली गलौज करने लगा मेरे मना करने पर उसने एक सरिया उठाकर मेरे सिर पर मार दिया। जिसके कारण मेरा सिर फट गया और के शिकायत करने के लिए पुलिस थाने मनावर आया जहां से मुझे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
बता दें कि फरियादी युसूफ मंसूरी को सिर में चोट लगने और उचित उपचार कराने के लिए देर शाम बड़वानी रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवाद के बाद घटनास्थल पर 100 डायल भी पहुंची, जिसने विवाद स्थल से तमाशा देख रही भीड़ को मौके से हटाया। फरियादी के परिजनों ने बताया कि बच्चों की लड़ाई में किसी को समझाने की सजा इस प्रकार मिल रही है ऐसे में क्या कोई परिजन किसी को समझाइश देने भी नही जा सकता?