Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

मां नेवज नदी के उद्गम स्थल व पुरातत्व धरोहर देवांचल धाम देव बड़ला बिलपान मैं पुरातन अधिकारी श्री चौहान के नेतृत्व में 2016 से लगातार खुदाई का काम पुरातत्व विभाग करा रहा है अभी पांचवे मंदिर का मलमा सपा किया जा रहा है जिसमें खुदाई के दौरान पांचवे मंदिर से उमाशंकर की प्रतिमा प्राप्त हुई है मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह भगत जी व कुं.विजेंद्र सिंह भाटी से चर्चा करते हुए पुरातन अधिकारी जीपी सिंह चौहान ने बताया अभी तक की खुदाई में 4 मंदिर मिल चुके हैं अब यहां पांचवे मंदिर का मलमा हटाया जा रहा है 11 वीं सदी की परमार कालीन उमाशंकर की प्रतिमा मिली है इस प्रतिमा मैं शिव पार्वती को बड़े रूप में दर्शाया गया है नंदी पर सवार जटामुकुट हाथ में त्रिशूल दाएं तरफ कार्तिकेय बाएं तरफ गणेश जी और शिवगंण विराजमान है ये प्रतिमा ग्रेनाइट की है अभी तक मिली प्रतिमाओं से हटकर पत्थर हैं प्रतिमा का,
इसके साथ ही लोटस कमल वाला पत्थर भी प्राप्त हुआ है एक बड़े पत्थर पर कमल के फूल की आकृति उकेर कर प्राचीन कलाकारों ने अपनी कला दर्शाए हैं इसे पुरातत्व विभाग लोटस कमल कहते हैं ये पत्थर मंदिर के गुमच में लगता है झूमर की तरह दिखता है इन सभी प्रतिमाओं के लिए संग्रहालय बनाया जाएगा
बड़ी संख्या में लोग यहां पर दर्शन करने आते हैं जैसे ही न्यूज़ चैनल व अख़बार के माध्यम से लोगों को पता चलता है की नई प्रतिमा निकली है लोग दूसरे ही दिन दर्शन करने पहुंच जाते हैं पत्रकार बंधु भी लगातार कवरेज कर आमजन तक यहां की विशेषताओं के बारे में बताकर अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं मंदिर समिति की ओर से समस्त पत्रकार बंधुओं को बहुत-बहुत धन्यवाद साधुवाद