पं संदीप शर्मा रिपोर्टर



यह हादसा कटनी रीठी रोड के देवरी फाटक के पास हुआ जिसमें एक बाइक में सवार तीन युवक पटोहा रीठी की ओर जा रहे थे तभी किसी अज्ञात फोर व्हीलर वाहन ने इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और वाहन युवकों को रौंद कर हुए फरार हो गया। पुलिस को इस बात की जानकारी राहगीरों के द्वारा दी गई। इस हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। शवों को रीठी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, रीठी पुलिस के द्वारा अज्ञात फोर व्हीलर वाहन की भी तलाश पुलिस के द्वारा शुरू कर दी गई है।मृतक के नाम भजन सिंह ठाकुर, अरविंद सिंह ठाकुर, अभिषेक ठाकुर निवासी पटोहा जो देवरी से पटोहा जा रहे थे, मौत की आगोश में समा गए।
रीठी थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि पटौंहा चिखला निवासी भजन सिंह ठाकुर पिता कदम सिंह 22 वर्ष, अरविंद ठाकुर पिता सद्दू सिंह 24 वर्ष निवासी पटौंहा और अभिषेक ठाकुर पिता साठे राजा निवासी पटौंहा 18 वर्ष तीनों दोस्त थे। मंगलवार की शाम को किसी काम से बाइक से रीठी गए थे।
रीठी से काम करने के बाद तीनों पेट्रोल पंप पहुंचे और गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के बाद वापस पटौंहा लौट रहे थे।तीनों बाइक से जैसे ही रीठी व देवरीफाटक के बीच बनी पुलिया के पास पहुंचे अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी और भाग निकला।
दुर्घटना में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।राहगीरों में घटना की जानकारी रीठी पुलिस को दी।मौके पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त कराते हुए परिजनों को सूचना दी।साथ ही तीनों शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रीठी भिजवाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवकों को टक्कर मारने वाला वाहन अज्ञात है और उसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

More Stories
बसंत यादव बने कटनी जायंट्स के नए कप्तान, शिवराज गोस्वामी को मिली सचिव की जिम्मेदारी
कटनी में दलित बेटी की शादी में पुलिस कार्रवाई का आरोप, मंडप से दूल्हा-दुल्हन को थाने ले जाने पर उठा विवाद
“यहाँ शराब पीना मना है” के नीचे छलक रहे जाम, एनकेजे थाना क्षेत्र की तस्वीरों ने खोली निगरानी की पोल