Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर

खबर छिंदवाड़ा से

बैतूल, मध्य प्रदेश। बैतूल से छिंदवाड़ा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, बैतूल से छिंदवाड़ा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक भीषण आग लग गई। जिसके बाद यहां अफरा-तफरी मच गई।मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से छिंदवाड़ा के बीच चलने वाली पैंसेजर ट्रेन क्रमांक 09589 के दो डिब्बों में अज्ञात कारण से आग लग गई। इसमें 3 डिब्बे पूरी तरह खाक हो गए। पूरी ट्रेन को 2 हिस्सों में बांटा गया है। गाड़ी थोड़ी देर में छिंदवाड़ा के लिए रवाना होने वाली थी। फिलहाल, वह यार्ड में खड़ी थी।बता दें कि, यह हादसा आज बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे, ट्रेन को जब लूप लाइन से प्लेटफार्म क्रमांक एक पर लाया जा रहा था, उसी दौरान पहले एक डिब्बे में धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। लोग जब तक कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ ही देर में दो डिब्बे आग की लपटों में घिर गए। जिसके बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई है। आग बुझाने का काम जारी है। फिलहाल आगजनी के कारणों का पता नहीं चल सका है।आपको बता दें कि, पैसेंजर ट्रेन बैतूल से शाम चार बजे छिंदवाड़ा के लिए रवाना होती है। इसी वजह से उसमें कोई यात्री सवार नहीं था। आग लगते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन रेलवे ट्रैक तक पहुंच नहीं पाईं। प्रत्यक्षदर्शी सचिन जैन ने बताया कि, तीसरे डिब्बे को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया है। आसपास के खेतों से पाइप बिछाकर आग बुझाने का प्रयास किया भी किया गया।