पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर








/संबाददाता/ छिंदवाड़ा/उमरेठ/मोरडोंगरी/ – 9575878231
परासिया नगरीय क्षेत्र में
सुबह – सुबह की सैर पर जाने वाले परासिया नगर के वरिष्ठ नागरिकों ने देखा कि कोई गाय वहां पर एक जगह खड़ी है ठंड के मारे ठिठुर रही है,तो उन्हीं ने डॉक्टर को बुलवा कर उसका इलाज करवाया फिर दो-तीन दिन बाद वह गाय उसी स्थान पर दिखाई दी तो उनको लगा गाय को कुछ बीमारी हो गई है, यह जानकारी नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश सोमकुंवर को प्राप्त हुई, उपाध्यक्ष श्री सोमकुंवर के द्वारा त्वरित डॉक्टर पक्षकार विभाग प्रमुख को बुलाया गया,डॉक्टर श्री पक्षकार ने बताया कि गाय को निमोनिया हो गया है, ठंड लग गई है, जिस कारण वह उठ नही पा रही है,चल फिर नहीं पा रही है,तब विभाग प्रमुख
डॉक्टर श्री पक्षकार ने उसको इंजेक्शन दवाई बोटल समस्त उपचार किया और नगर पालिका द्वारा ट्रैक्टर पहुंचा कर गाय को गौ शाला पहुंचाया गया गाय। स्वस्थ है गाय को कोई लंपी बीमारी नहीं हुआ यह भ्रम फैलाया गया है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है