ब्यूरो चीप भुजबल जोगी




नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने तीनबत्ती पहुंचकर 26 नवंबर को गौर जयंती पर आयोजित होने वाले सागर गौरव दिवस के विशाल मंच का निरीक्षण किया और अधिकारियों से तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। इस मंच पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगभग ढाई घंटे से अधिक समय रहेंगे और प्लेबैक सिंगर उदित नारायण और पद्मश्री रामसहाय पांडे की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
मंत्री भूपेंद्र सिंह को अधिकारियों ने जानकारी में बताया कि मंच का आकार लगभग 6000 वर्ग फुट है, इतना बड़ा मंच सागर के इतिहास में पहले कभी नहीं बनाया गया। मंच की पर्याप्त ऊंचाई रखी गई है जिससे सभी को दूर तक प्रत्येक व्यक्ति को दिखाई दे सकेंगी। तीन बत्ती से कटरा पुलिस चौकी तक कुर्सियों की बैठक व्यवस्था रहेगी, जिनके आसपास निर्धारित अंतराल पर एलईडी स्क्रीनों से भी मंच दिखाई देता रहेगा।
सागर गौरव दिवस आयोजन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर दीपक आर्य ने मंत्री भूपेंद्र सिंह को बताया कि एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था है। दोनों ओर के सभी भवनों को मल्टीकलर फोकस्ड फ्लड लाइट से आलोकित किया जाएगा। कुछ भवनों पर सीरीज से लाइटिंग भी होगी। भव्य आतिशबाजी भी होगी, जो फायर सेफ्टी के साथ की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ सांसद राजबहादुर सिंह, महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, कलेक्टर दीपक आर्य, नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला, निगम परिषद अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, संतोष रोहित, नेवी जैन, पार्षद शैलेन्द्र ठाकुर, रामू ठेकेदार, गुड्डा खटीक, विशाल खटीक, देवेन्द्र अहिरवार और अन्य लोग उपस्थित रहे

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग