Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गौर जंयती पर सागर गौरव दिवस के मुख्य कार्यक्रम
में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होगें

प्रसिद्ध गायक श्री उदित नारायण के गीत और संगीत का आंनद लेगा सागर

ब्यूरो चीप भुजबल जोगी


दिनांक 25/11/22

जिला प्रशासन ने सागरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की
_
प्रख्यात शिक्षाविद्, संविधानवेत्ता और विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. हरिसिंह गौर की जंयती पर 26 नवबंर को गौर मूर्ति, तीनबत्ती पर हो रहे सागर गौरव दिवस के मुख्य कार्यक्रम में श्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होगें। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान शाम 4ः15 बजे भोपाल से हैलीकॉप्टर से रवाना होकर शाम 5 बजे पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड पर आयेगें। हैलीपेड पर मंत्रीगण, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन के अधिकारी उनकी अगवानी करेगें। मुख्यमंत्री चौहान रात 8 बजे तक सागर गौरव दिवस के मुख्य कार्यक्रम में उपस्थित रहेगें। वे रात्रि 8 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।
जंयती और सागर गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम शाम 5 बजे से गौर मूर्ति, तीनबत्ती में प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में प्रसिध्द गायक उदित नारायण और उनकी टीम द्वारा सुमधुर गीतों और संगीत की प्रस्तुति होगी। पद्मश्री रामसहाय पाण्डे द्वारा भी इस अवसर पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इक्क्यूबेषन सेंटर की बिल्डिंग और नागेश्वर बावड़ी के जीर्णोद्वार कार्य के साथ अन्य कार्यो का भी लोकार्पण करेंगे।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 26 नवम्बर को सागर में ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई है। मुख्यमंत्री सागर हैलीपेड पर उतरने के पश्चात सीधे विश्वविद्यालय स्थित गौर समाधि जाएंगे और समाधि पर पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे। उसके पश्चात गोपालगंज, बस स्टैण्ड से होते हुए तीनबत्ती पहुंचेगे तथा गौर मूर्ति पर माल्यापर्ण करेंगे। इस दौरान पंडित, पुरोहित एवं वटुको द्वारा मंत्रोच्चार एवं शंख ध्वनि की जाएगी। इस अवसर पर केरल से विषेषरूप से बुलाए गए वाद्य यंत्रो की प्रस्तुति भी होगी। ड्रोन से गौर मूर्ति पर पुष्प वर्षा भी की जाएगी। गणमान्य जन भी गौर प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेंगे। इसके पश्चात पदमश्री रामसहाय पाण्डे एवं प्रसिध्द गायक उदित नारायण के गीतों की प्रस्तुति होगी। स्मार्ट सिटी सागर एवं अन्य विकास कार्यो का प्रस्तुतिकरण होगा। मुख्यमंत्री मंच से 200 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण करेंगे। पूरे कार्यक्रम के दौरान संत रावतपुरा सरकार भी मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि घर-घर रंगोली, सजावट, दीप उत्सव, विद्युत साज-सज्जा आतिषबाजी की तैयारी की गई है। सागर के हर नागरिक का मानना है कि डॉ. गौर का सागर के लिए अमूल्य योगदान है। इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। सागर की जनता और समाज के सभी वर्गो, छात्र-छात्राओं , बच्चों में गौर जयंती सागर गौरव दिवस को लेकर अपूर्व उत्साह है।

शहर में हुई रोशनी और साज-सज्जा
गौर जंयती और सागर गौरव दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय आयोजन के दौरान शहर में आकर्षक साज-सज्जा के साथ भवनों पर रोशनी की गई है। व्यवसायिक प्रतिष्ठान और आवासों पर भी प्रकाष की व्यवस्था की गई है। घरों के सामने रंगोली के साथ दीप प्रज्जवलित किये जा रहे है। डॉ. हरिसिंह गौर के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रत्येक नगरवासी में देखा जा रहा है। शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक प्रत्येक गतिविधि में भाग लिया। स्कूल-कॉलेजों में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। नगर निगम, लोकनिर्माण विभाग और अन्य संस्थाओ द्वारा शहर की साज-सज्जा की गई है। चौराहों को भी रंग रोगन कर आकर्षक बनाया गया है। जिला प्रशासन ने गौर जंयती 26 नवबंर को सागर नगर , केंट सहित मकरोनिया नगरीय क्षेत्र में अवकाश की घोषणा की है।

जिला प्रशासन की अपील
संभागायुक्त मुकेश शुक्ला, आई.जी. अनुराग, कलेक्टर दीपक आर्य और पुलिस अधीक्षक तरूण नायक ने शहरवासियों से मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से यातायात व्यवस्था में सहयोग करने का अनुरोध भी किया है।