Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर

सिराली क्षेत्र में मैदान तो सरकार द्वारा बनाया गया है, लेकिन इस पर क्रिकेट खेलने के लिए खिलाड़ियों की कमी नजर आ रही थी, वह कमी पूरी करने के लिए विजय मंडलोई ने आईपीएल की तर्ज पर मेच खेलने के लिए टीम एंव खिलाड़ियों से संपर्क किया, 14 आनरो ने अलग-अलग जिलों से खिलाड़ियों को खरीद कर लाए क्रिकेट प्रेमी मेदान पर अपनी अपनी किस्मत आजमाने में लगे,
तहसील सिराली मे आईपीएल की तर्ज पर मेच खेला जा रहा, सिराली प्रिमियर लीग सीजन 2 मे 14 टीमों ने खरीदें अपने खिलाड़ी,
सुपर सन्डे में रही विजेता टीम पंकज पटेल फाइटर रहटा कलां, पटवारे 11 सोमगांव कलां, आरसीसी रेलवा ने जीते अपने मैच,
सिराली प्रिमियर लीग सुपर सन्डे में पटेल फाइटर रहटा कलां ,पटवारे 11 सोमगाओं कलां ,आरसीसी रेलवा ने जीते अपने मैच, खेले गए मुक़बाले में प्रथम मैच में सोहम -11 रहटा कलां ओर पटवारे-11 सोमगांव के बीच खेला गया जिसमें धर्मेन्द्र कुंजवंदिया ओर अनिकेत भाऊ की शानदार बल्लेबाजी से 6 ओवर में 87 रन का स्कोर खड़ा किया जबाब में पटवारे 11 की ओर से अनुराग गौर की धाकड़ बल्लेबाज़ी से पहाड़ जैसे लक्ष्य को मात्र 5 ओवर में चेस कर लिया गया, जिसमें अनुराग को मैन ऑफ द मैच चुना गया,
दिन के दूसरे मैच में आरसीसी रेलवा ओर पटेल फाइटर रहटा कला के बीच मैच खेला गया जिसमें पहले खेलते हुए आरसीसी रेलवा की ओर से अनिल जाट की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 6 ओवर में 85 रनों के लक्ष्य रखा जबाब में पटेल फाइटर की टीम लक्ष्य से 20 रन दूर हो गई, दिन के तीसरे मैच में पंकज पटेल की टीम पटेल फाइटर ओर सोहम 11 रहटा कलां के बीच खेला गया, जिसमें पहले खेलते हुए धर्मेंद्र कुंजवंदिया ओर आमिर की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 6 ओवर में 91 रन बनाए, जबाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय टीम हारती हुई नजर आ रही थी, वहीं पंकज पटेल की टीम पटेल फाइटर को अंतिम दो ओवर में 52 रन चाहिए थे, जिसमें भावेश की धाकड़ बल्लेबाजी से असभव लक्ष्य को संभव बनाकर, जिसमे 1 ओवर में 30 रन बनाकर मैच जीता दिया, जिसमे टीम के मालिक पंकज पटेल द्वारा जमकर जश्न बनाया गया,

दिन के अंतिम मैच में आरसीसी रेलवा ओर पटवारे 11 सोमगांव के बीच मैच खेला गया, जिसमें पहले खेलते हुये आरसीसी रेलवा ने 6 ओवर में 67 रन बनाये जबाब में अनुराग गौर की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत अंतिम ओवर में मैच जीत लिया, आज मुख्य अतिथि के रूप में पवन भायरे, अंकित जाट गबरू, पत्रकार ब्रजेश पाटिल, विशाल ठाकुर, गोलू पटेल, संजय गौर मौजूद रहे । आयोजन करने वाली समिति विजेता क्लब की ओर से विजय मंडलोई ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं दर्शकों का धन्यवाद व्यक्त किया।