Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राजगढ़ से ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट

अबैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को मौके पर दबोचा

*आरोपियों से जप्त किया गया अवैध जहरीला मादक पदार्थ

जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उसमें लिप्त अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब देने जिला पुलिस की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
जिला पुलिस कप्तान द्वारा अपराधियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं जिसके फलस्वरूप अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद व एस0डी0ओ0(पी0) ब्यावरा श्रीमती किरण अहिरवार द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर अबैध मादक पदार्थ के विक्रय पर लगाम कसने हेतु निर्देशित किया। जिसके पालन में थाना प्रभारी ब्यावरा(शहर) निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर द्वारा थाने में एक टीम गठित की गयी एवं विश्वासपात्र मुखबिर लगाये गये।
सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति अरन्या माता मंदिर के पास पेड़ के नीचे गुना रोड़ ब्यावरा पर स्मैक बैंचने के लिये बैठा है, तस्दीक पर घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा वताये हुलिये के व्यक्ति को पकड़ा गया। जिसने अपना नाम तूफानसिंह तंवर उम्र 24 साल निवासी ग्राम मोईकलां थाना भालता जिला झालावाड़ राजस्थान का होना बताया जिसकी जामा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 05 ग्राम स्मैक कीमती 75000 रूपये मौके पर जप्त की गयी एवं आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 263/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त स्मैक आरोपी घनश्याम तंवर, उम्र 22 साल निवासी उग्रपुरा थाना घाटोली जिला झालाबाड राजस्थान से लेकर आना वताया। जिसपर से आरोपी घनश्याम को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर व उनकी टीम उनि एल एस भाटी, सउनि गुलाब चंद्र धाकड, आरक्षक 656 संदीप दांतरे, आरक्षक 890 चंद्रेश कुशवाह, आरक्षक 955 रिंकेश धाकड़, आरक्षक 850 वीरेन्द्र कुशवाह, आरक्षक 940 योगेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण योगदान रहा।