*इंदौर। यू सी मॉम्स ग्रुप द्वारा वेलकम विंटर थीम पर मीटिंग का आयोजन किया गया।*
ब्यूरो वाजिद अली कुरैशी

यू सी मॉम्स ग्रुप सामाजिक जीवन सुरक्षा पर लम्बे समय से कार्य कर रहे हैं। इस बार सर्दी की शुरुआत में घर -परिवार की कैसे रक्षा की जाए , विषय पर वर्कशाप और चर्चा की गई। सर्दी में कफ कोल्ड से बचाव पर भावना ठाकुर ने अपने विचार रखे। श्वेता अग्रवाल ने तरह तरह की चाय के बारे में बताया। कविता मालवीय ने सर्दी के पोष्टिक लड्डुओं के बारे मे बताया। मधु सिन्हा ने ऊन और ऊनी वस्त्र की देखभाल के बारे में बताया।पिंकी कदम से बच्चों और बुजुर्गों की एक्स्ट्रा देखभाल कैसे करें यह बताया। राखी और खुशी राजपूत ने सर्दी में स्किन केयर पर आधारित जानकारी दी , साथ ही सर्दी में पार्टी मेकअप के बारे में भी बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंकिता यादव की सर्दी की धूप कविता से हुआ। कार्यक्रम का संचालन रजनी खेतान और रीना ने किया और आभार कार्यक्रम संयोजक नेहा सोमानी ने माना।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है