ब्यूरो चीफ नरेन्द्र राय






एंकर रायसेन में साँची के सलामतपुर थाने के अंतर्गत लामाखेड़ा में विदिशा के तीन सम्मानीय पत्रकारों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत,एक बार फिर तेज रफ्तार बनी तीनो सम्मानीय पत्रकारों की मौत और हादसे की बजह,भूसे से भरे ट्रक ने पत्रकारों की मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर जिससे तीनो सम्मानीय पत्रकारों की मौके पर ही दुखद मौत हो गयी भूसे से भरे ट्रक को सलामतपुर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है बहीं इस हादसे में विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा,सुनील शर्मा,एवं अन्य पत्रकार नरेंद्र दीक्षित की मौत हो गयी है भोपाल से विदिशा जाते समय बीती रात लगभग 10 बजे के आसपास ये हादसा हुआ है बताया जा रहा है कि तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर विदिशा बापस जा रहे थे तभी ये हादसा हुआ इस हादसे में तीनों ही सम्मानीय पत्रकारों की दुखद मौत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दुख जताया है,और दुख की इस घड़ी में भगवान से दुखी परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है
बहीं विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे और विदिशा एस पी मोनिका शुक्ला और रायसेन एस पी विकाश कुमार शाहवाल ने भी दुख जताया है सिलवानी बजरंग चौराहे पर समस्त संगठनों के पत्रकारों ने श्रद्धांजलि दी और मौन रखा।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजेश तिवारी ने समस्त पत्रकारों के साथ श्रद्धांजलि दी एवं संवेदना व्यक्त की श्रीराम सेन उमेश चौबे आशीष सैनी, मनीष रघुवंशी राजेश साहू हरिलाल मसकोले मुकेश साहू विनोद कुमार दिनेश चौरसिया आदि पत्रकारों ने श्रद्धांजलि दी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है