राहुल राठोड़ रिपोर्टर

सरदारपुर – सरदारपुर तहसील के ग्राम लाबरिया में आज सुबह कप कपाती ठंड में करीबन 4 से 6 दिन का नवजात शिशु नहर किनारे मिलने का सनसनी मामला सामने आया नवजात को बिना कपड़ों में नहर के बहते पानी के पास निर्दय कोई अज्ञात के छोड़ जाने का यह मामला सामने आया है जब आज सुबह लाबरिया की महिला सावित्रीबाई अपने खेत पर गई तो उसे नवजात शिशु बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी जिसको सुनकर वो बच्चे की ओर बढ़ी और देख कर हैरान हो गई हिम्मत जुटा ते हुए तत्काल लाबरिया के नारायण, गुड्डा मारु व उपसरपंच नारायण भट्ट , राजू मारु को सूचना दी उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर हंड्रेड डायल को बुलाया मौके पर हंड्रेड डायल के पायलट गोकुल पुरोहित, द्वारा सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चे को ले जाया गया जिसमें सरदारपुर डॉ एम,एल, जैन द्वारा बताया गया कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है मामले की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में लोग बच्चे को देखने पहुंचने लगे वही ग्रामीणों ने राजोद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दि गई शिशु को सरदारपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैं सुरक्षित लाया गया

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है