*मांडवाँ हौज इरीगेशन का लगा टेंडर, बाईं तट मुख्य नहर में सुधार की मांग भी पूरी*
जितेन्द्र सोनी रिपोर्टर

चौरई विधानसभा क्षेत्र की मचागोरा सिंचाई परियोजना से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर
भाजपा ग्रामीण मंडल चौरई के अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी की कोशिशों का असर दिखने लगा है। श्री रघुवंशी ने बीते सप्ताह ही किसानों के दल के साथ भोपाल जाकर जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल की उपस्थिति में जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में उन्होंने प्रमुख रूप से हरदुआ डिस्ट्रीब्यूटरी के मांडवा हौज इरीगेशन प्रोजेक्ट का टेंडर कराने और पेंच की बाईं तट नहर में कपूर्दा के पास आरसीसी बॉक्स निर्माण की मांग रखी थी। इस पर जल संसाधन मंत्री ने तत्काल कार्यवाही करते हुए विभाग को निर्देश दिए और दोनों मांगें पूरी हो गई। लंबे इंतजार के बाद मांडवा हौज इरीगेशन प्रोजेक्ट का 58 करोड़ रुपये का टेंडर अब लग गया है और शीघ्र ही इसका काम भी शुरू हो जाएगा इससे लगभग 13 ग्राम की 3300 हेक्टर भूमि सिंचित होगी इसके साथ ही कपुर्दा के पास बाई तट नहर में जो बार बार धसने की शिकायत थी वहां भी आरसीसी बॉक्स निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है तथा19 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो गई है। इन दोनों मांगो पर तुरंत फैसला लेने के लिए पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी और क्षेत्रीय किसानों ने जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट का आभार जताया है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है