*महाविद्यालय की छवि धूमिल करने वालो पर सख्त कार्यवाही की मांग*
ज्ञापन सौंपने एसडीएम कार्यालय पहुंचे सैकड़ो छात्र छात्राएं
संतोष प्रजापति ब्यूरो चीफ बैतूल

भैंसदेही:-शासकीय महाविद्यालय की उत्तम शैक्षणिक व्यवस्था,कुशल प्रबंधन पर झूठे आरोप लगाकर छवि धुमिल करने वालो के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को लेकर शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने सौपा ज्ञापन।विद्यार्थियों ने चर्चा के दौरान बताया कि गत दिनों एक छात्र संगठन द्वारा शासकीय महाविद्यालय की उत्तम शैक्षणिक व्यवस्था कुशल प्रबंधन पर झूठे आरोप लगाकर ज्ञापन सौपा गया था जिसे लेकर हम शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही के आम छात्र छात्राए अनुविभागीय अधिकारी महोदय के समक्ष उपस्थित होकर अवगत करवाते है कि महाविद्यालय की कक्षा पूरी क्षमता के साथ पूर्ण अनुशासन में लगती है और साथ ही सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय प्रबंधन का भरपूर सहयोग मिलता है।प्रभारी प्राचार्य के नेतृत्व में महाविद्यालय ने शैक्षणिक साहित्यिक , सांस्कृतिक,खेलकुद जैसी गतिविधियों में महाविद्यालय का नाम निरंतर गौरान्वित किया है । गत दिनों महाविद्यालय पर झूठे आरोप लगाकर प्रबंधन की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है । इसका हम आम छात्र – छात्राएं पुरजोर विरोध कर उचित दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग करते हैं।ज्ञापन सौंपने वालो में वंदना विश्वकर्मा,साक्षी गीद,आरती नान्हे,रत्ना कोसे, अनिता वर्ती,राजवंती मर्सकोले,तनुश्री निनावे,रिया शेलके,स्नेहा सोनी,साक्षी पारिसे,प्रीति धोटे,निखिल पांडे,मोहित घोड़की,आशुतोष राठौर,हर्ष शिंदे,निकिता विजयकर,दुर्गा उइके,उर्मिला वर्टी,मीणा गविकर,ज्योति अमरुते,मुस्कान अमरुते,मीनाक्षी राठौर,प्रिया विश्वकर्मा,पायल मालवीय,प्रतिभा आठोले,सुप्रिया लंझिवार, निकिता मर्सकोले,रवीना नरवरे समेत सैकड़ो अध्ययनरत विद्यार्थी मौजूद रहे।
इनका कहना:-
महाविद्यालय में रोजाना कक्षाएं लगती है और प्रबंधन का भी विद्यार्थियों को सहयोग मिलता है लेकिन एक छात्र संगठन द्वारा घटिया राजनीति कर महाविद्यालय की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है हम ऐसे लोगो पर कार्यवाही की मांग करते है।
वंदना विश्वकर्मा छात्रा
महाविद्यालय पर जो आरोप लगाये गए है वह निराधार है जिसका हम विरोध करते है साथ ही ऐसे लोगो पर कार्यवाही की मांग करते है।
मोहित घोड़की छात्र

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है