ब्यूरो चीफ नरेन्द्र राय

एंकर रायसेन जिले की सिलवानी तहसील ग्राम चिचोली शासकीय हाई स्कूल के छात्र अंकित सेन ने जिला स्तरीय नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया अंकित सेन
इसके लिए प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर समारोह में सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि, यह प्रतियोगिता रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। छात्र की उपलब्धि पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी ,सीएम राइस स्कूल के प्राचार्य एन .पी. शिल्पी, बीआरसीसी नरेंद्र रघुवंशी, हाई स्कूल चिचोली के प्राचार्य आर .के भार्गव विद्यालय के शिक्षक एम.एस. धाकड़, कमलेश अहिरवार, श्रीमती डी.बी. अहिरवार, पी. एन. गौर, नीलम सैनी, श्रद्धा विश्वकर्मा ने छात्र अंकित सेन को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड मिलने पर शिक्षकों ने बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है