राहुल राठोड़ रिपोर्टर

राजोद-शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजोद में पदस्थ प्राचार्य श्री अनिल कुमार जैन की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माध्यमिक विद्यालय साजोद के प्रधान पाठक महेंद्र प्रताप सिंह राठौर ने की, मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्ण देव गिरी विशेष अतिथि वरिष्ठ पत्रकार नंदराम नायमा ,रमेश चंद्र रजक, आजाद अग्निहोत्री , अशोक नायमा एवं पवन वीर थे,
अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ शिक्षक मनमोहन उपाध्याय द्वारा किया गया सभी अतिथियों द्वारा श्री जैन के कार्यकाल पर अपने विचार व्यक्त किए। श्री जैन को शाल श्रीफल राजेंद्र कुमार मेहता एवं पन्जीलाल धनोलिया द्वारा भेंट किया संकुल केंद्र के सभी शिक्षकों ने श्री जैन का स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन श्री राधेश्याम मंडल द्वारा किया गया आभार वरिष्ठ शिक्षिका अनीता मेडा ने माना इस अवसर पर संकुल केंद्र के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है