ब्यूरो चीफ नरेन्द्र राय




एंकर रायसेन जिले कि तहसील गैरतगंज के शासकीय महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों समेत स्टॉफ एवं समाजसेवियों ने रक्तदान किया।
महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर के दौरान महाविद्यालय के स्टॉफ एवं विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया, इनके साथ ही नगर के समाजसेवियों एवं पूर्व छात्रों ने भी महाविद्यालय पहुंचकर रक्तदान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर प्रभात दुबे ने बताया की हमारे द्वारा किया गया रक्तदान शिविर में किसी न किसी व्यक्ति को जीवनदान देने का काम करता है इसलिए जब भी हमें मौका मिले तो रक्तदान आवश्यक रूप से करना चाहिए। शिविर में 32 लोगों ने रक्तदान कर दूसरों के लिए प्रेरणा का काम किया है, शिविर के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डाक्टर इशरत खान विशेष रूप से उपस्थित रहीं। शिविर के आयोजन में आयुष चिकित्सा अधिकारी डाक्टर अंकुर जैन, लैब टेक्नीशियन ज्ञानप्रकाश बरैया समेत मेडिकल स्टॉफ का शिविर में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है