Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 29, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सागर मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट लिमिटेड व सागर न्यूट्रीमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियो ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया

ब्यूरो चीफ नरेन्द्र राय

एंकर रायसेन। सागर मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट लिमिटेड व सागर न्यूट्रीमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड की ईकाइ विश्व स्तरीय उत्पादन तकनीकों के साथ सागर यार्न, फेब्रिक और सागर राईस फैब्रिक और सागर राइस के साथ-साथ समुदायों की सेवा के लिये जाने जाते है आज ग्रुप के चैयरमैन के जन्मदिन के अवसर पर सामुदायिक कार्यक्रम के तहत कंपनी के कैम्पस गांव तामोट तहसील गोहरगंज, जिला
शिविर का आयोजन इंडियन रेड क्रास सोसाईटी के साथ मिलकर किया गया। शिविर से एकत्र किए गए रक्त स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए आने वाले जरूरतमंद मरीजों को प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर इंडियन रेड क्रास सोसाईटी के बल्ड बैंक व पैथोलाजी लैबोरेट्री के कार्यकारी निदेशक डॉ ओपी श्रीवास्तव ने कहा, “हम सागर मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट लिमिटेड व सागर न्यूट्रीमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड की पूरी टीम का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने रक्तदान शिविर का आयोजन किया व रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर की सफलता से उन्होंने अन्य इकाइयों के लिए एक उदाहरण स्थापित किया है। एकत्रित रक्तदान से हमे कई जिन्दगी बचाने में मदद मिलेगी” ।
सागर ग्रुप के अध्यक्ष सुधीर कुमार अग्रवाल ने कहा कि, “हमारी इकाइयां ग्राम तमोट के समुदायों के लोगों की सेवा के लिए काम करती रहेंगी।” सागर ग्रुप के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ सुधीर अग्रवाल ने कहा, “हम अपने आस-पास के समुदायों की सेवा के लिये अपने सकारात्मक काम को जारी रखेंगे और रक्तदान शिविर इस दिशा में एक और कदम है।” ईकाई के सी.ई.ओ. कपिल अग्रवाल ने कहा, “हमारी ताकत हमारे कर्मचारी हैं जो समुदाय की सेवा में ‘विश्वास करते हैं। मैं अपने कर्मचारियों की जीवन बचाने की पहल के महान उद्देश्य के लिए उनका धन्यवाद करता हूं।