ब्योरो चीफ मुकेश अम्बे


मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी श्री आनंद कुमार तिवारी साहब तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी श्री अमित सिंह सिसोदिया साहब के मार्गदर्शन में आज दिनांक 01.12.2022 को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल बड़वानी में निरूद्ध बंदियों की एच. आई. वी. स्क्रीनिंग की गयी।
केंद्रीय जेल बड़वानी में निरूद्ध समस्त विचाराधीन, दोषसिद्ध एवं महिला बंदियों की एच.आई.वी.स्कीनिंग कराये जाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी के द्वारा स्वास्थ्य विभाग,आई सी टी सी सेंटर बड़वानी तथा अधीक्षक जिला जेल बड़वानी से समन्वय स्थापित किया गया।
जिला चिकित्सालय द्वारा बंदियों की एच.आई.वी. स्कीनिंग किट उपलब्ध करायी
गयी साथ जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलीप सिंह मुजलदा के द्वारा केंद्रीय जेल मै निरुद्ध बंदियों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी तथा एच आई वी संक्रमण से बचाव के संबंध में जागरुक किया गया। इसी प्रकार विश्व एड्स दिवस के अवसर पर पानवाड़ी मोहल्ला एवं श्री राम कुंडेश्वर महादेव मोहल्ले में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित कर आम जनों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रमों में आम जनों को एड्स जागरूकता संबंधी पैंपलेट वितरित किए
इस अवसर पर उप जेल अधीक्षक श्री विनय काबरा, डॉ वेभव गुप्ता, विराट टी आई टीम से सुश्री रामकन्या भिड़े, तथा ictc सेंटर बड़वानी से श्री नरेन्द्र पाटीदार, श्रीमती ममता खरते, सुश्री रिजवाना बेग ,श्री अमित शर्मा के सदस्यगण उपस्थित रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है