चंद्रशेखर सोनी बनें प्रधान आरक्षक, थाना प्रभारी ने लगाई फीत्ती
जितेन्द्र सोनी रिपोर्टर


बिछुआ। पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश के परिपालन में जिला पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा के आदेश पर बिछुआ पुलिस थाना में पदस्थ आरक्षक चंद्रशेखर सोनी को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई। चंद्रशेखर सोनी की प्रधान आरक्षक के पद पदोन्नति होने पर बिछुआ थाना प्रभारी श्रीमती पूरवा चौरसिया ने बताया की फीत्ती लगाकर बधाई दी। तो वहीं स्टाफ कर्मियों ने मिठाई खिलाकर खुशियां जाहिर की। इस दौरान बिछुआ थाना प्रभारी श्रीमती पूरवा चौरसिया के अलावा उपनिरीक्षक अहिरवार, सहायक उपनिरीक्षक रतिराम, गुणवंत पवार, प्रधान आरक्षक अरविंद धुर्वे, आरक्षक सुरेश उइके, विनोद बोपचे, संजू भालेकर, मिथिलेश साहू, मीनल तिवारी, नगर रक्षा समिति सदस्य उमेश साहू, सुनील मानमोड़े आदि मौजूद थे।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*