Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 23, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक नायक रिपोर्टर

  • शासन द्वारा संचालित योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण तरीके से क्रियान्वयन कराकर नागरिकों को शत् प्रतिशत लाभ प्रदान करने के उद्देश्य कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा शुक्रवार को बहोरीबंद विधानसभा के विभिन्न शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा सर्वप्रथम स्लीमनाबाद स्थित कार्यालय राजस्व निरीक्षक का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीमांकन के कार्य हेतु उपस्थित आवेदक मिंटू चक्रवर्ती से उनके आवेदन की स्थिति के संबंध में जानकारी चाही गई। कार्यालय में उपस्थित कर्मचारी से पटवारी एवं आर. आई. की जानकारी लेकर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। कार्यालय मंे संधारित सीमांकन रजिस्टर की जांच उपरांत खसरा एवं नक्शा से संबंधित निराकृत प्रकरणों की जानकारी से अवगत होकर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिए।

क्यों दादा राशन दुकान खुलती है ना नियम से ? निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा स्लीमनाबाद स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान 4205058 का भी औचक निरीक्षण किया। राशन दुकान पहुंचकर सबसे पहले राशन की क्वालिटी की जांच की तथा राशन संचालक से प्रदाय की जाने वाली सामग्री एवं शेष स्टाक की जानकारी ली गई। स्टॉक की जानकारी न बता पाने पर कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा संचालक के साथ स्टॉक रूम का निरीक्षण भी किया गया। शेष स्टाफ की सही तरीके से जानकारी न बता पाने पर सेल्समैन हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान पी.ओ.एस मशीन से निकलने वाली पर्ची की जांच की जाकर हिंदी में पर्ची जारी करने, उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर अंकित करने एवं नियमानुसार खाद्यान्न का वितरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर राशन दुकान खोलनें एवं बंद होने का समय व खाद्यान्न वितरण संबंधी में जानकारी ली जिस पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।

किसानों के हित में केवलारी में खुलेगा धान उपार्जन केन्द्र कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा ग्राम कौडिया स्थित स्वास्तिक वेयर हउस का निरीक्षण किया तथा वेयर हाउस की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वेयर हाउस में आनें वाले किसानों हेतु पानी एवं कुसिर्यो की व्यवस्था एवं प्लाट बुकिंग के दौरान किसानों का स्वागत किये जाने के निर्देश प्रदान किए। इस दौरान वेयर हाउस में उपस्थित किसानों द्वारा सेंटर दूर होने के कारण केवलारी मे भी एक खरीदी केन्द्र खोले जाने की मांग पर कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा उपस्थित अधिकारियों से वास्तुस्थिति की जानकारी ली जाकर किसानों के हित में एक बड़ा निर्णय लेते हुए केवलारी में नवीन धान उपार्जन केन्द्र खोले जाने के निर्देश प्रदान किए। जिसपर उपस्थित किसानों द्वारा कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्णय का ताली बजाकर स्वागत किया गया। इस दौरान आपनें ग्राम स्थित एक अन्य राईस मिल का भी निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान मिल में स्थापित शार्टर मशीन की कुल उत्पादन क्षमता की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान एस.डी.एम श्री संघमित्रा गौतम तहसीलदार पूर्वी तिवारी सहित जे.एस.ओ प्रमाद मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा बहोरीबंद स्थित शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर उत्कृष्ट छात्रावास का निरीक्षण किया जाकर छात्रावास की मरम्मत एवं वृक्षारोपण किये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

कंकाली देवी मंदिर तिंगवा एवं सिद्वेश्वर धाम पहुंचकर लिया आर्शीवाद

कलेक्टर श्री अवि प्रसाद नें तिंगवा स्थित कंकाली देवी मंदिर एवं सिद्धेश्वर घाम पहुंचकर प्रसाद चढ़ाकर माथा टेका और प्रभु का आर्शीवाद प्राप्त किया। तिंगवा मंदिर में माता के दर्शन उपरांत प्रांगण में उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा की जाकर मंदिर के इतिहास एवं मंदिर में लगने वाले मेले, स्कूल आंगनबाडी की सुविधा सहित हितग्राही मूलक शासकीय योजनाओं के कियान्वयन की जानकारी चाही गई। सिद्धेश्वर घाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आर्शीवाद प्राप्त किया। ग्रामीणों की मांग पर दोनों स्थलों में आयोजित होनें वाले मेलों में शासकीय आबंटन के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली जाकर शासन के माध्यम से भी व्यवस्था करानें की बात कही गई। इस दैरान शक्तिनगर डैम की सीपेज संबंधी समस्या प्राप्त होने पर जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट प्रस्तुत करनें के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए।