Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 23, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जरूरी सूचना: कल इंदौर में कई प्रमुख रोड पूरी तरह से बंद, बाइक-कार सब पर रोक, सबसे शेयर करें ताकि लोग परेशान न हों🚳🚗🛵🚜

शकील खान रिपोर्टर


दिनांक 04.12.22. रविवार को शहीद टंटया मामा के बलिदान दिवस पर नेहरू स्टेडियम में आयोजित वृहद कार्यक्रम में बाहरी जिलों खण्डवा, खरगोन, बुरहानपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, रतलाम, उज्जैन, देवास, नीमच से आने वाली समस्त बसें वायपास पर आकर देवगुराडिया अण्डर पास से मूसाखेडी होते हुये पार्किंग स्थलो की ओर आवेगी तथा बिचौली हप्सी अण्डर पास से पिपलियाहाना चौराहा होते हुये पार्किंग स्थलो की ओर आवेंगी।
दिनांक 04.12.22 को यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी :-

  1. 4.12.22 को प्रात: 9 बजे से सायं 7 बजे तक व्हाइट चर्च से वायपास तक सामान्य यातायात ( चार पहिया व दो पहिया) प्रतिबंधित रहेगा।
  2. व्हाइट चर्च से पिपलियाहाना रोड पर फीडर रोड से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  3. आजाद नगर से मूसाखेडी रोड भी सामान्य यातायात ( चार पहिया व दो पहिया ) के लिये प्रतिबंधित रहेगा।
  4. मूसाखेडी से आने वाले वाहन पिपलियाहाना ओवर ब्रिज से होते हुये बंगाली चौराहे से शहर मे प्रवेश कर सकेगे।
  5. मधुमिलन से पिपलियाहाना वायपास की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन ढक्कन वाला कुआं, गीताभवन से पलासिया, बंगाली चौराहे होते हुये जा सकेगे।
  6. मधुमिलन चौराहे से दो पहिया व चार पहिया वाहन छावनी होते हुये अग्रसेन चौराहा से नवलखा चौराहा आ-जा सकेगें ।
  7. सरवटे बस स्टेण्ड से देवास जाने वाली बसें रीगल, घंटाघर, पलासिया विजय नगर / बंगाली चौराहा होते हुये देवास की ओर आ-जा सकेगी।
  8. महु/खण्डवा/बुरहानपुर/ खरगोन/सेधवा जाने वाली बसे मधुमिलन, व्हाइटचर्च, जीपीओ, इदिरा प्रतिमा, भँवरकुआं होते हुये आगे आ-जा सकेगी । केवल भँवरकुआं चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ही चौराहे की ओर वाहनो का आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा।
  9. इंदौर वायपास पर राउ गोल चौराहे से क्षिप्रा की ओर तथा क्षिप्रा की ओर से राउ गोल चौराहे
    की ओर भारी वाहनो/ट्रको का प्रवेश प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
  10. खण्डवा रोड पर ट्रको का प्रवेश प्रातः 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  11. लवकुश चौराहे से MR – 10 वापट चौराहे की ओर भारी वाहनो का प्रवेश प्रात: 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।